Basti News: जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Rajiv gandhi

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ के संयोजन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने भाषणों में हमेशा 21वीं सदी में तरक्की का जिक्र किया करते थे।

राजीव गांधी का मानना था कि टेक्नोलॉजी के सहारे देश में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने राजीव गांधी ने टेलीकॉम और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर्स में काफी काम करवाया। राजीव गांधी के नाम तकनीक क्रांति के बीज बोने का श्रेय भी जाता है। उनके प्रयासोें का ही फल है कि आज इसरो चांद पर पहुंचने की पहल कर सका। उनका योगदान और देश के लिये बलिदान सदैव याद किया जाएगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही देश में कम्प्यूटर युग की शुरूआत करने का श्रेय राजीव गांधी को है। कहा कि आगामी 22 अगस्त को बैरियहवा स्थित एक मैरेज हाल में ‘जागो जनता अभियान’ का आयोजन किया गया है। आग्रह किया कि कार्यक्रम में लोग जुटे और जमीनी मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करने की दिशा में कांग्रेस का साथ दें।

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, अनिरूद्ध तिवारी, अवधेश सिंह, मंजू पाण्डेय आदि ने कहा कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कठिन समय में राजीव जी ने देश की बागडोर संभाला और उदाहरण बनकर उभरे। उनके प्रधानमंत्रित्व काल में देश में चौतरफा विकास हुआ। वे सदैव याद किए जाएंगे।

राकेश पाण्डेय ‘ गांधियन, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल आदि ने भारत रत्न राजीव  गांधी के योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि राजीव जी देश के छठवें और सबसे युवा प्रधानमंत्री थे। वे 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बन गए थे। उन्होने तकनीक के स्तर पर इसरो से लेकर आईटी और कम्प्यूटर के क्षेत्र में देश को दिशा देने के साथ ही ग्राम पंचायत व्यवस्था को मजबूती दिया। उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

भारत रत्न राजीव गांधी के जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम चतुर्वेदी, अतीउल्ला सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र, विवेक श्रीवास्तव, अनिल तिवारी, शौकत अली ‘नन्हू’ महेन्द्र श्रीवास्तव, लालजीत पहलवान, अशफाक अहमद, राजेन्द्र चतुर्वेदी, अलीम अख्तर, मो. अजीज, वाहिद सिद्दीकी, हरिश्चन्द्र शुक्ल, शिवराम पासवान, इजहार अहमद आदि शामिल रहे।

Rajiv gandhi

जमीनी नेता थे राना कृष्ण किंकर सिंह: बसन्त चौधरी

बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राना कृष्ण किंकर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये बसन्त चौधरी ने कहा कि जनपद ने एक संघर्षशील व्यक्तित्व खो दिया है। बेलाड़ी रानीपुर पहुंचकर राना कृष्ण किंकर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद बसन्त चौधरी ने कहा कि वे जमीन से जुड़े नेता थे, जनपद की विकास यात्रा में योगदान के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। समाज के सभी वर्गों में वे लोकप्रिय थे। उनका असमय निधन अपूर्णीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया।

इसे भी पढ़ें...

Chandrayaan-3: चंद्रमा की सतह से महज 25 किलोमीटर दूर, जाने इस दिन करेगा Moon पर लैंड

WhatsApp: अब फोटो का कैप्शन भी कर सकेंगे एडिट, जानें कैसे

Ayodhya: तस्वीरों में देखिए राम मंदिर की झलक, प्रथम तल के 10 फीट ऊंचे पिलर

Post a Comment

Previous Post Next Post