Comments

6/recent/ticker-posts

Har Ghar Tiranga 2023: अमृत महोत्सव के समापन व Independence Day पर 15 लाख से अधिक घरों पर शान से लहराएगा तिरंगा

Har Ghar Tiranga Independence Day

बस्ती। Har Ghar Tiranga अभियान 2023 और अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) के समापन पर Basti में इस बार भी राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) तिरंगा हर घर पर आन बान और शान से लहराएगा। स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर पंद्रह लाख से अधिक घरों पर तिरंगा फहराने के अभियान की तैयारी शुरू हो गई है। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav 2023) के तहत 13 से 15 अगस्त तक हमारा प्यारा तिरंगा लहराएगा। वहीं, 09 अगस्त से 30 अगस्त 2023 तक मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम भी राष्ट्र के प्रति गौरव की अनुभूति कराएगा। तो तैयार हो जाइए इस बार भी पूरे शान के साथ तिरंगा फहराने को।

नई पीढ़ी को गौरवमयी इतिहास से कराएं अवगत

तीन अगस्त 2023 को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने ग्राम पंचायत से तमाम विभागों के कर्मचारियों से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने को कहा है। कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे गौरव का प्रतीक है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ी को अपनी आजादी के संग्राम और उसमें अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के गौरवमयी इतिहास से परिचित कराएं।

2022 में 15 लाख घरों पर फहरा था तिरंगा

बीते साल 2022 में बस्ती जनपद में पंद्रह लाख से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराया था। सीडीओ डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि इस उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा है कि पंद्रह से कहीं अधिक घरों पर तिरंगा लहराएगा। सीडीओ ने कहा कि सभी से अपील है कि 13 अगस्त को सूर्योदय के बाद राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ फहराएंगे और सूर्यास्त से पूर्व राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ उतार लेंगे। ध्वज का आकार 2×3 का होगा। 

यहां से प्राप्त कर सकते हैं तिरंगा

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को फहराते समय राष्ट्रीय ध्वज संहिता के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा। राष्ट्रीय ध्वज पंचायत कार्यालय, उचित दर विक्रेता की दुकान या महिला सहायता समूह से प्राप्त किया जा सकता है।

ऐसे मनेगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम

मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम की रूपरेखा भी सीडीओ ने सभी के सामने रखी। आठ अगस्त को शिलाफ़लक्म ग्राम पंचायत के अमृत सरोवर या फिर तालाब पर स्थापित किया जाएगा। जिसमें वीर शहीदों के नाम लिखे होंगे। इसके अगले दिन यानी नौ अगस्त को ग्राम पंचायत की खुली बैठक होगी। जिसमें पंचप्रण का पालन होगा। सेल्फी पॉइंट भी होंगे। 

लखनऊ तक निकलेगी कलश यात्रा

इस बार स्वतंत्रता दिवस एक आयोजन कई मायनों में खास होगा। ग्राम पंचायत में होने वाली खुली बैठक में हर व्यक्ति अपने खेत-खलिहान की मिट्टी लाएगा। यह दो कलश में एकत्रित किया जाएगा। 16 से 20 अगस्त के बीच ग्राम पंचायत से कलश यात्रा निकलेगी। यह यात्रा ब्लॉक से होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी। दोनों कलश को 23 अगस्त तक लखनऊ पहुंचाया जाएगा। लखनऊ में 25 अगस्त को राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। यहां से एक कलश 29 अगस्त तक दिल्ली पहुंचाया जाएगा। दिल्ली में 30 अगस्त को समापन समारोह होगा।

पौधरोपण के साथ होगा सम्मान समारोह

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले सभी ग्राम पंचायतों में 75 पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही वसुधा वंदन का कार्यक्रम होगा। आजादी की लड़ाई में गांव या क्षेत्र के शहीदों के परिजनों को ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा। 

बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ राजमंगल चौधरी ने साझा की। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उप जिलाधिकारी विनोद पांडेय, गुलाब चंद्र, आशुतोष तिवारी, परियोजना निदेशक राजेश झा, जिला विकास अधिकारी निर्मल कुमार द्विवेदी, डीसी मनरेगा संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।

(फोटो: साभार जिला सूचना कार्यालय, बस्ती, उत्तर प्रदेश)

इसे भी पढ़ें...

UP: Green Field Express way से बस्ती-अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को मिलेगी रफ्तार


Post a Comment

0 Comments