बस्ती जनपद के एपीएन पीजी कॉलेज में आयोजित हुई गोष्ठी
बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव (Amrit Mahotsav) कार्यक्रम के अंतर्गत बस्ती (Basti) जिले के एपीएन पीजी कॉलेज में 'स्वतंत्रता आंदोलन में भारत छोड़ो आंदोलन की भूमिका' विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षाविदों ने देश की आजादी में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन (Quit India Movement) के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
गोष्ठी के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के विधि विभाग के अध्यक्ष व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर के विधि संकाय के डीन प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि इस आंदोलन ने भारत में राष्ट्रीय भावना को जागृत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंग्रेजी शासन के प्रति लोगों में बढ़ रहे असंतोष को इसने और भड़का दिया, जिससे अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़कर जाना पड़ा। विशिष्ट अतिथि शिक्षा शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद बौद्ध ने इस आंदोलन से वर्तमान पीढ़ी को सीख लेने की सलाह दी। अफीफा फारुकी व आयुष गौतम ने भी आंदोलन के विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। गोष्ठी में इतिहास विभाग के सहायक आचार्य व कार्यक्रम के संयोजक डॉ. महेंद्र कुमार सोनी ने आगंतुकों का स्वागत किया। जबकि हिंदी विभाग के सहायक आचार्य आचार्य अभिषेक कुमार सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। गोष्ठी का संचालन डॉ. ब्रजेश कुमार दूबे ने किया।
इसे भी पढ़ें...
Basti News: कमिश्नर ने दिलाई अमृत काल के पंचप्रण की शपथ
इस मौके पर कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक कुमार यादव, विशाल सिंह व महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी व बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
0 Comments