Comments

6/recent/ticker-posts

ICC World Cup 2023 Schedule: ODI वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल, जानें कब किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत

ICC World Cup 2023 Schedule

ICC World Cup 2023 Schedule: ODI वर्ल्ड कप का फुल शेड्यूल, जानें कब किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत
स्पोर्ट्स डेस्क। ICC World Cup 2023 Schedule जारी होने के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। इस बार International Cricket Council के वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) की मेजबानी भारत कर रहा है। ऐसे में क्रिकेट को लेकर भारतवासियों का रोमांचित होना लाजिमी है। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का पहला मैच 05 अक्तूबर को होगा, जबकि फाइनल मैच 19 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

भारत-पाक के बीच 15 अक्तूबर को होगा मैच (There will be a match between India and Pakistan on October 15)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने 08 अगस्त 2023 को सभी मेजबान क्रिकेट संघों के साथ विमर्श करने के बाद वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा कर दी। ICC World Cup 2023 के आगाज से सौ दिन पहले जारी शेड्यूल के अनुसार मेजबान भारत का पहला मुकाबला 08 अक्तूबर 2023 को पांच बार की विश्व चैंपियन टीम आस्ट्रेलिया के साथ होगा। यह मुकाबला चेन्नई में होगा। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 अक्तूबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसी स्टेडियम में ही 19 नवंबर 2023 को आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला होगा।

यह है आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल (ICC World Cup 2023 Schedule in Hindi)

मैच की तारीख, टीम बनाम टीम, स्थान
5 अक्तूबर, इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, अहमदाबाद
6 अक्तूबर, पाकिस्तान vs Q1, हैदराबाद
7 अक्तूबर, बांग्लादेश vs अफगानिस्तान, धर्मशाला
7 अक्तूबर, दक्षिण अफ्रीका vs Q2, दिल्ली
8 अक्तूबर, भारत vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई
9 अक्तूबर, न्यूजीलैंड vs Q1, हैदराबाद
10 अक्तूबर, श्रीलंका vs पाकिस्तान, हैदराबाद
11 अक्तूबर, भारत vs अफगानिस्तान, दिल्ली
12 अक्तूबर, ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका, लखनऊ
13 अक्तूबर, बांग्लादेश vs न्यूजीलैंड, चेन्नई
14 अक्तूबर, भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
15 अक्तूबर, इंग्लैंड vs अफगानिस्तान, दिल्ली
16 अक्तूबर, ऑस्ट्रेलिया vs Q2, लखनऊ
17 अक्तूबर, दक्षिण अफ्रीका vs Q1, धर्मशाला
18 अक्तूबर, न्यूजीलैंड vs अफगानिस्तान, चेन्नई
19 अक्तूबर, भारत vs बांग्लादेश, पुणे
20 अक्तूबर, ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, बेंगलुरु
21 अक्तूबर, इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, मुंबई
21 अक्तूबर, Q1 vs Q2, लखनऊ
22 अक्तूबर, भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
23 अक्तूबर, पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, चेन्नई
24 अक्तूबर, दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश, मुंबई
25 अक्तूबर, ऑस्ट्रेलिया vs Q1, दिल्ली
26 अक्तूबर, इंग्लैंड vs Q2, बेंगलुरु
27 अक्तूबर, पाकिस्तान vs दक्षिण अफ्रीका, चेन्नई
28 अक्तूबर, Q1 vs बांग्लादेश, कोलकाता
28 अक्तूबर, ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
29 अक्तूबर, भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
30 अक्तूबर, अफगानिस्तान vs Q2, पुणे
31 नवंबर, पाकिस्तान vs बांग्लादेश, कोलकाता
01 नवंबर, न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, पुणे
02 नवंबर, भारत vs Q2, मुंबई
03 नवंबर, Q1 vs अफगानिस्तान, लखनऊ
04 नवंबर, इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद
04 नवंबर, न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, बेंगलुरु
05 नवंबर, भारत vs दक्षिण अफ्रीका, कोलकाता
06 नवंबर, बांग्लादेश vs Q2, दिल्ली
07 नवंबर, ऑस्ट्रेलिया vs अफगानिस्तान, मुंबई
08 नवंबर, इंग्लैंड vs Q1, पुणे
09 नवंबर, न्यूजीलैंड vs Q2, बेंगलुरु
10 नवंबर, दक्षिण अफ्रीका vs अफगानिस्तान, अहमदाबाद
11 नवंबर, इंग्लैंड vs पाकिस्तान, कोलकाता
11 नवंबर, ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, पुणे
12 नवंबर, भारत vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु
15 नवंबर, पहला सेमीफाइनल, मुंंबई
16 नवंबर, दूसरा सेमीफाइनल, कोलकाता
19 नवंबर, फाइनल, अहमदाबाद

must be read...

Har Ghar Tiranga 2023: अमृत महोत्सव के समापन व Independence Day पर 15 लाख से अधिक घरों पर शान से लहराएगा तिरंगा

आईसीसी वर्ल्ड कप में दस टीम लेगी हिस्सा (Ten teams will take part in the ICC World Cup)

ICC World Cup 2023 में कुल दस टीम हिस्सा लेंगी। इनमें से आठ टीम सुपर लीग के जरिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। बाकी की दो टीम जिम्बाब्वे में चल रहे क्वालीफायर टूर्नामेंट के जरिए चयनित होंगी। क्वालीफायर में पूर्व विश्व विजेता टीम श्रीलंका व वेस्टइंडीज के अतिरिक्त नीदरलैंड, स्कॉटलैंड, ओमान, अमेरिका, यूएई और मेजबान जिम्बाब्वे प्रतिभाग कर रहे हैं। विश्व कप मुकाबले में सभी देशों की टीम एक दूसरे से राउंड रॉबिन आधार पर खेलेंगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगा।

Post a Comment

0 Comments