Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: अनियंत्रित कंटेनर ने रोडवेज बस से टकराई, बस में सवार 16 यात्री घायल, चार गंभीर

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में बुधवार की देर रात करीब 12 बजे गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे 28 पर तेनुआ गांव के पास हुआ भीषण हादसा...

accident-basti-up

बस्ती (यूपी)। गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर बुधवार रात करीब 12 बजे बस्ती से अयोध्या की ओर जा रहा कंटेनर डिवाइडर तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर विपरीत लेन में चला गया। इस दौरान अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही रोडवेज की बस से कंटेनर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बने एक मकान से टकराकर रुक गई। हादसे में कुल 16 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से दस लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को छुट्टी दे दी गई। जबकि चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस्ती जनपद के हर्रैया सर्किल के सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि अयोध्या डिपो की बस बुधवार देर रात अयोध्या से बस्ती की ओर जा रही थी। रात करीब 12:00 बजे वह हर्रैया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव के पास से गुजर रही थी। तभी बस्ती से अयोध्या की ओर वाली लेन में जा रहा कंटेनर अनियंत्रित हो गया डिवाइडर तोड़ते हुए विपरीत लेन में आ गया। इस समय अयोध्या की ओर से आ रही बस से कंटेनर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर एक मकान से जाकर टकरा गई। सीओ ने बताया कि हादसे के समय बस में कुल 33 लोग सवार थे। जिसमें से 16 लोगों को चोटें आई हैं। इनमें से 6 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि से 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में सवार अन्य सुरक्षित बचे यात्रियों को विभिन्न साधनों से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। हादसे के कारण की जांच की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है। क्रेन आदि लगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर रात में ही यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी गई है।

Click Here👎

👉ICC World Cup 2023: विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम में होगा विश्व कप 2023 का रंगारंग आगाज

👉Anant chaturdashi 2023 in Hindi: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें अनंता पहनने का धार्मिक महत्व

👉TRAI Report: दम है यूपी वालों में, महीने में 36 घंटे फोन पर करते हैं बात

Post a Comment

0 Comments