दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि इस बार रविवार 12 नवंबर 2023 को पड़ रही है...
धर्म डेस्क। Diwali Kab Hai 2023: दिवाली इस बार 12 नवंबर 2023 को मनाई जाएगी। दीपावली की तारीख जानने को हर कोई बेचैन इसलिए रहता है कि इस पर्व में उमंग के साथ खुशहाली से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश छिपा होता है। बच्चे जहां इस पर्व पर होने वाली आतिशबाजी के लिए बेकरार रहते हैं, वहीं बड़े घर में समृद्धि लाने के लिए माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं। ताकि उनका और उनके परिवार में खुशहाली बनी रहे।
लंका विजय कर अयोध्या लौटे थे भगवान राम
दीवाली या दीपावली रोशनी का पर्व इसलिए है कि इस दिन भगवान राम लंका विजय कर 14 साल का वनवास खत्म कर अयोध्या लौटे थे। तब उस समय अयोध्या में हर घर को दीयों से रोशन किया गया था। तभी से इस दिन को सनातन धर्म संस्कृति का सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाने लगा। मान्यता यह भी है कि इस दिन माता लक्ष्मी धरती पर आती हैं और भक्तों को धन-धान्य से परिपूर्ण करती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है।
दीपावली 2023 का शुभ मुहूर्त (Diwali 2023 Muhurat)
दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह तिथि इस बार रविवार 12 नवंबर 2023 को पड़ रही है। 12 नवंबर की दोपहर 02:44 बजे से 13 नवंबर 2023 की दोपहर 02:56 बजे अमावस्या तिथि रहेगी। यहां जानना आवश्यक है कि माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में किए जाने का विधान है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
- 12 नवंबर 2023 दिन रविवार: माता लक्ष्मी की आराधना का काल शाम 05.39 बजे से रात 07.35 बजे तक
- 12 नवंबर 2023 माता लक्ष्मी की पूजा का प्रदोष काल: शाम 05:29 बजे से रात 08:08 बजे तक
- 12 नवंबर 2023: दिवाली के दिन वृषभ काल शाम 05:39 से रात 07:35 बजे तक
दीपावाली 2023 निशिता काल (Diwali 2023 Night Puja muhurat)
शास्त्रों में बताया गया है माता लक्ष्मी की आराधना निशिता काल यानी मध्य रात्रि में करना विशेष फलदायी होता है। धन-समृद्धि की आराध्या देवी की पूजा के लिए यह काल सर्वोत्तम होता है। इस काल में आराधना करने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दरिद्रता दूर होती है। घर-परिवार पर माता लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
निशिता काल पूजा मुहूर्त
- माता लक्ष्मी की आराधना: 12 नवंबर 2023 की रात 11:39 बजे से 13 नवंबर 2023 के भोर में 12:32 बजे तक (अवधि 53 मिनट)
दीपावली पूजा का शुभ चौघड़िया मुहूर्त (Diwali 2023 Chaughadiya Muhurat)
- अपराह्न मुहूर्त (शुभ): 12 नवंबर 2023 दोपहर 02:44 बजे से दोपहर 02:47 बजे तक
- सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 12 नवंबर 2023 की शाम 05:29 बजे से रात 10:26 बजे तक
- रात्रिकाल मुहूर्त (लाभ): 13 नवंबर 2023 की रात 01:44 बजे से भोर में 03:24 बजे तक
- ऊषाकाल मुहूर्त (शुभ): 13 नवंबर 2023 की सुबह 05:06 बजे से सुबह 06:45 बजे तक
प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा का महत्व (Diwali Lakshmi puja in Night significance)
शास्त्रों में माता लक्ष्मी की पूजा और उनकी विशेष कृपा पाने के लिए प्रदोष काल को सबसे उत्तम बताया गया है। मान्यता है कि जब स्थिर लग्न चल रहा हो तब माता लक्ष्मी की श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाए तो माता लक्ष्मी घर में ही ठहर जाती हैं। इसके लिए वृषभ लग्न को स्थिर लग्न माना जाता है। सबसे उत्तम बात यह कि दिवाली पर्व के समय अधिकतर वृषभ लग्न प्रदोष काल के साथ अधिव्याप्त होता है। इसलिए प्रदोष काल को पूजा का सबसे उपयुक्त समय माना जाता है।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। apnibasti.in किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें...
👉Ganesh Chaturthi 2023 Date: जानें कब विराजेंगे गणेश, गूंजेगा गणपति बप्पा मोरया
👉TRAI Report: दम है यूपी वालों में, महीने में 36 घंटे फोन पर करते हैं बात
👉Raksha Bandhan 2023: जानिए तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल व कहानी
0 Comments