Basti News: सपा की साइकिल यात्रा का विधानसभा क्षेत्र रुधौली में जोरदार स्वागत

समाजवादियों द्वारा दसिया डिग्री कालेज से जिला मुख्यालय तक साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसका उमरा, बालेडिहा, मानिकचन्द, पुरैना, सिसवारी, सरैया, पैंड़ा खरहरा, पड़िया में जोरदार स्वागत किया गया।

sp-2

बस्ती (यूपी)। देश बचाओ, देश बनाओ अभियान के तहत बस्ती के समाजवादियों द्वारा दसिया डिग्री कालेज से जिला मुख्यालय तक साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसका उमरा, बालेडिहा, मानिकचन्द, पुरैना, सिसवारी, सरैया, पैंड़ा खरहरा, पड़िया में जोरदार स्वागत किया गया।

sp-1

गौरा चौराहे पर आयाेजक धमौरा के पूर्व केक्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में स्वागत एवं जनसभा का आयोजन किया गया। जहां पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी व प्रमोद कुमार यादव का जोरदार स्वागत किया गया। विधानसभा क्षेत्र रुधौली के शहीद शिव गुलाम सिंह स्थल पैंड़ा चौराहे पर पूर्व ग्राम प्रधान राम निरंजन चौधरी, राम प्रकाश, जितेंद्र चौधरी व सैय्यद तनवीर अहमद द्वारा स्वागत किया गया। यहां पर स्थित शहीद स्थल शिवगुलाम सिंह पर पहुंच कर सपाईयों द्वारा पुष्प अर्पित किया गया। स्थानीय लोगों ने लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी को फूलमाला पहनाकर साइकिल यात्रा का स्वागत किया गया।

sp-3

गौरा चौराहे पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि देश व प्रदेश में बेरोजगारों की फौज खड़ी कर दी हैं। कहा कि हमारी सरकार थी तो बेराेजगारी भत्ता, लैपटाप, एम्बुलेंस, शिक्षा, नौकरी दिया गया था। इसके बाद पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी, रुधौली विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव, सपा नेता प्रमोद यादव, जिला सचिव रजवंत यादव ने भी सभा को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर रीतेश यादव, कमल यादव, डॉ. देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव, अबरार अंसारी, बाबर अली, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पंकज यादव, राजेश गौतम, पारस चौधरी, परमात्मा यादव, जुम्मन अली, गोविन्द मेहरा, चंद्रमणि यादव, सैय्यदा हुसेन, रामललित प्रजापति, शिवसागर आदि मौजूद रहे।

Click Here👎

👉Washing Machine: इन टिप्स को करेंगे फॉलो तो लंबे समय तक चलेगी वाशिंग मशीन

👉Ayodhya Ram Mandir: रामजन्म भूमि की खोदाई में मिले प्राचीन मंदिर के पुरातात्विक अवशेष, देखें तस्वीर

👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज

Post a Comment

Previous Post Next Post