Comments

6/recent/ticker-posts

UP News: बस्ती में बाराह क्षेत्र में कुआनो नदी में दो युवक डूबे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा। जन्माष्टमी का कलश विसर्जित करने गई थीं महिलाएं

basti-nadi

बस्ती (यूपी)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में कुआनो नदी में दो युवक डूब गए। उनके साथ चार महिलाएं भी डूबने लगीं, जिससे मौके पर हड़कंप पहुंच गया है। उनकी चीख-पुकार सुन वहां मौजूद लोगों ने किसी तरीके से महिलाओं को तो नदी से बाहर सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन दोनों युवकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर वाल्टरगंज पुलिस पहुंच गई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की जा रही है।

वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बिलौड़ी ग्राम के कई लोग शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर स्थापित कलश को कुआनो नदी में विसर्जित करने गए थे। बाराह क्षेत्र के पास नदी में कलश विसर्जित करने के दौरान दो युवक और चार महिलाएं अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इससे वहां चीख पुकार मच गई। मौजूद लोगों ने किसी तरीके से डूब रही चार महिलाओं को बचा लिया। लेकिन दोनों युवक लापता हो गए। काफी देर तक तलाश किए जाने के बाद भी उनकी जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस डूबे युवकों की तलाश कर रही है। इसमें स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है। 

Click Here👎

👉Basti News: ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

👉Ramleela Mahotsav 2023: 20 स्कूलों के 700 बच्चे करेंगे मंचन, अद्भुत होगा हर क्षण

👉Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर

Post a Comment

0 Comments