Comments

6/recent/ticker-posts

Ramleela Mahotsav 2023: 20 स्कूलों के 700 बच्चे करेंगे मंचन, अद्भुत होगा हर क्षण

सनातन धर्म संस्था बस्ती की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का यह चौथा संस्करण है। 26 अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा और 04 नवंबर को भगवान श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ श्रीराम लीला पूर्ण होगी...

ramleela-mahotsav

बस्ती (यूपी)। सनातन धर्म संस्था, बस्ती द्वारा आयोजित होने वाले चतुर्थ वर्ष का श्री रामलीला महोत्सव इस बार पूरी भव्यता के साथ होगा। 26 अक्तूबर से रामलीला का शुभारंभ होगा और 04 नवंबर को भगवान श्रीराम के राज्यभिषेक के साथ श्रीराम लीला पूर्ण होगी। इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव का मंचन बस्ती क्लब के खुले प्रांगण में किया जाएगा।

20 विद्यालयों के लगभग 700 बच्चे करेंगे अभिनय: कर्नल (रि) केसी मिश्रा

आयोजन समिति की ओर से प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कर्नल (रि) केसी मिश्र ने बताया कि 26 अक्तूबर को विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के पूजन के साथ श्री रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ होगा। इस बार का कार्यक्रम विशेष होने वाला है। क्योंकि इस बार जिले के 20 विद्यालयों के लगभग 700 बच्चे अपने अभिनय से प्रस्तुति देने वाले हैं। मंचन को सुंदर बनाने के लिए श्री धनुषधारी रामलीला मंडल अयोध्या धाम के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को मंचन के लिए तैयार किया जा रहा है। बस्ती का जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, उपजिलाधिकारी बस्ती, नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका बस्ती आदि का सहयोग कार्यक्रम को सुंदर बनाने में उपयोगी साबित हो रहा है।

भगवान श्री राम इस संसार की आत्मा हैं: कैलाश दुबे

कैलाश नाथ दुबे ने बताया कि भगवान श्री राम इस संसार की आत्मा हैं। मनुष्य के रूप में नारायण के अवतार में मनुष्यों में सबसे अधिक मर्यादित व उनका जीवन चरित्र सर्वोत्तम है। उनके जीवन से सहजता से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी भगवान राम के आचरण, उनके चरित्र, उनके गुणों को धारण करे, अधर्म के मार्ग पर चलने बचे, धर्म व सत्य के मार्ग का अनुसरण करे, पिता, माता, जन्मभूमि, राष्ट्र, धर्म के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें। जिस प्रकार से भगवान श्री राम जी ने वनवासी जनजातियों, कोल भीलों आदि के साथ मिलकर जाति-पाति, ऊंच-नीच का भेद मिटाकर सबको धर्म से जोड़ा। उसी तरह आने वाली पीढ़ी उनके आचरण को अपनाकर समाज के शोषित, वंचित लोगों का सहयोग करे। उन्हें सनातन धर्म से जोड़े और भारत की अखंडता के लिए शस्त्र व शास्त्रों की विद्या में रुचि लें, जिससे संसार का कल्याण हो सके। उन्होंने बताया कि भगवान श्री राम जी का जीवन ही सहजता से ग्रहण करने योग्य व सर्वविधि कल्याणकारी है। इसलिए यह महामहोत्सव 700 बच्चों उनके 700 परिवारों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ हजारों की संख्या में प्रभु भक्ति के पावन रस का अमृतपान करने वाले दर्शकों के लिए अमूल्य निधि बन रहा है।

भारतीय संस्कृति व धर्म पर आधारित है महोत्सव 

सुशील मिश्र ने कहा कि समिति शासन, प्रशासन की अनुमति और उनके निर्देशों का पालन करते हुए विशुद्ध रूप से भारतीय संस्कृति व धर्म पर आधारित यह महोत्सव आयोजित कर रही है। नई पीढ़ी इससे जुड़ सके, इसके लिए भी समिति के सदस्य ध्यान दे रहे हैं।

प्रभु श्री राम की लीला से हम हर दिन बहुत कुछ सीखेंगे: रामकमल सिंह

रामकमल सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम जगत के रक्षक हैं। उनकी लीला देखकर हम हर दिन बहुत कुछ सीखेंगे। उन्होंने परिवार के साथ श्री रामलीला महोत्सव में आने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हम अपनी परंपरा को बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरे परिसर में स्वच्छता और लाइट आदि की व्यवस्थाएं ठीक कराएंगे। समिति के लोग टोली बनाकर नगर के मोहल्लों में प्रभात फेरी के माध्यम से प्रचार में लगेंगे, जनता अभी से इस कार्यक्रम के लिए बहुत ही उत्सुक दिख रही है। उन्होंने समाज के सभी धार्मिक जनों से सहयोग व श्री राम लीला महोत्सव में आने की अपील की है। प्रेस वार्ता में अनुराग शुक्ल, पंकज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Click Here👎

👉Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर

👉Basti News: कानून व्यवस्था व जनसमस्याओं के निस्तारण पर रहेगा जोर: जिलाधिकारी अंद्रा वामसी

👉Indian Team for World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम का ऐलान

Post a Comment

0 Comments