Comments

6/recent/ticker-posts

Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर

दो सितंबर 2023 को श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्टेशन से सूर्ययान आदित्य एल वन को लांच किया गया था।  अब सूर्ययान ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीर के साथ सेल्फी भेजी है, जिसे इसरो ने एक्स पर शेयर किया है...

isro-2

Aditya-L1 Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (ISRO) ने बीते दो सितंबर 2023 को सूर्ययान Aditya-L1 को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया था। तीन सितंबर को पृथ्वी का पहला चक्कर पूरा कर सूर्य को बढ़ रहा है। अपने इस रोमांचकारी सफर पर जाते समय Aditya-L1 सूर्ययान ने सेल्फी भेजी है। साथ ही पृथ्वी और चंद्रमा  की तस्वीर भी भेजी है। जिसमें पृथ्वी के मुकाबले चंद्रमा फुटबाल के आगे सरसो के दाने के बराबर दिख रहा है। ISRO Solar Mission Aditya-L1

isro-1

खूब पसंद की जा रही Aditya-L1 की सेल्फी

Aditya-L1 की ओर से भेजी गई सेल्फी को एक्स पर खूब पसंद किया जा रहा है। सुबह 11.29 बजे पोस्ट किए तस्वीर को दोपहर दो बजे तक करीब सात लाख से अधिक लोग देख चुके थे। छह हजार से ज्यादा लोग री-ट्वीट कर चुके थे। अपने तरह की यह अनोखी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब साझा की जा रही है। ISRO Solar Mission Aditya-L1

125 दिन और 15 लाख किलोमीटर का है सूर्ययान का सफर

ISRO Solar Mission Aditya-L1: सूर्ययान को पृथ्वी की कक्षा में कुल 16 दिनों (18 सितम्बर) तक ही रहना है। इसके बाद यह बाहर निकलकर सूर्य की तरफ लैग्रेंज-1 (एल-1) प्वाइंट के सफर पर रवाना होगा। एल-1 प्वाइंट धरती से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर वह स्थान है, जहां सूर्य और पृथ्वी एक दूसरे के गुरुत्वाकर्षण को बेअसर कर देते हैं। इससे वस्तुएं बहुत कम ऊर्जा खर्च करके यहां बनी रह सकती हैं। पृथ्वी से एल-1 प्वाइंट तक पहुंचने में सूर्ययान को कुल 125 दिनों का सफर तय करना है। ISRO Solar Mission Aditya-L1

आदित्य-L1 मिशन ( Image Source : X@ISRO )

देखिए एक्स पर पोस्ट आदित्य एल-1 का भेजा वीडियो, जिसे इसरो ने शेयर किया है

Click Here👎

👉Basti News: कानून व्यवस्था व जनसमस्याओं के निस्तारण पर रहेगा जोर: जिलाधिकारी अंद्रा वामसी

👉Indian Team for World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम का ऐलान

👉Viral News: माल ढुलाई में हो रही थी दिक्कत तो खरीद ली दो मालगाड़ी

Post a Comment

0 Comments