उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में पांच से आठ अक्तूबर 2023 को आर्य समाज का स्वर्ण जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें शामिल होने का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया है...
बस्ती (यूपी)। आर्य समाज नई बाजार बस्ती की ओर से प्रधान ओम प्रकाश आर्य, मंत्री गरुण ध्वज पांडेय के साथ शशि भूषण बरनवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। उन्हें बस्ती में 05 से 08 अक्तूबर के मध्य आयोजित आर्य समाज के स्वर्ण जयंती महोत्सव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अनुरोध किया। ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में आश्वासन दिया है।
अक्तूबर में आयोजित इस कार्यक्रम में आर्य वीर दल के 200 से अधिक वीर वीरांगनाओं का शौर्य प्रदर्शन, वेदपारायण यज्ञ एवं विभिन्न ज्वलंत विषयों पर चर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही आर्य समाज के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने उत्तर प्रदेश के वैदिक गुरुकुलों को सहायता देने और 12 फरवरी को महर्षि दयानंद की जयंती को घोषित करके मनाए जाने का निर्देश जारी करने के लिए अनुरोध किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बिठूर में महात्मा ध्रुव के तपस्थली ध्रुव टीले पर अवैध निर्माण को हटाकर दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित करने के लिए भी निवेदन किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर विचारपूर्वक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री जी को ओम चित्र, योगेश्वर श्रीकृष्ण का वास्तविक चरित्र सहित अनेक वैदिक साहित्य भेंट किया गया, जिसे सम्मानपूर्वक उनके द्वारा ग्रहण किया गया।
Click Here👎
👉Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर
👉Ramleela Mahotsav 2023: 20 स्कूलों के 700 बच्चे करेंगे मंचन, अद्भुत होगा हर क्षण
👉Indian Team for World Cup 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी में विश्व कप की टीम का ऐलान
0 Comments