Basti News: डीएम अंद्रा वामसी ने जन्माष्टमी पर की गायों की पूजा, फल खिलाकर पहनाया माला

dm-andra-vamsi-1

बस्ती (यूपी)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के नवागत जिलाधिकारी अंद्रा वामसी गुरुवार को बांसी रोड स्थित कान्हा गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गायों की पहले विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। उन्हें केला, चना और गुड़ खिलाया। डीएम ने गोशाला की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली और गायों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

dm-andra-vamsi-3

जिलाधिकारी अंद्रा वामसी ने बुधवार को ही बस्ती जनपद के जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन जन्माष्टमी के पावन अवसर पर डीएम अंद्रा वामसी गोशाला पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ गौ पूजा कर गायों को माला पहनाकर केला, गुड़, चना खिलाया और गायों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

dm-andra-vamsi-2

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि जगदीश शुक्ला, अपर निदेशक डॉ. विकास साठे, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार कुशवाहा, ईओ नगर पालिका दुर्गेश्वर त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Click Here👎

👉Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर

👉Ramleela Mahotsav 2023: 20 स्कूलों के 700 बच्चे करेंगे मंचन, अद्भुत होगा हर क्षण

👉UP News: आर्य समाज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होने को मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

Post a Comment

Previous Post Next Post