Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव

बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगल बाजार पुरानी बस्ती में किया गया भव्य आयोजन...

krishna-leela-1

बस्ती (यूपी)। बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंगल बाजार पुरानी बस्ती में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से बनाया गया। ट्रस्ट ने इस वर्ष "द्रोपदी चीर हरण" की दिव्य झांकी सजाई गई है। आस्थावान भक्तों द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

krishna-leela-2

ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि इस वर्ष द्रोपदी के चरण की थीम पर झांकी बनाई गई है, जिसकी कथा इस प्रकार है कि दुर्योधन ने दुष्ट बुद्धि वाले अपने मामा शकुनि से मिलकर जुए में पांडवों को हराने का षड्यन्त्र रचा। धृतराष्ट्र के बुलाने पर पांडव हस्तिनापुर गए और चाचा धृतराष्ट्र की आज्ञा मानकर युधिष्ठिर जुआ खेलने को राजी हो गए। शकुनि ने छलसे उनका सब धन, राज्य आदि जीत लिया। यहां तक हुआ कि युधिष्ठिर अपने भाइयों को, अपने-आपको और द्रौपदी को भी जुए में हार गए। दुर्योधन की आज्ञा से उसका छोटा भाई दुःशासन द्रौपदी के केश पकड़ कर राजसभा में घसीट लाया। दुर्योधन ने द्रौपदी को निर्वस्त्र करने की आज्ञा दी। दुष्ट दुःशासन द्रौपदी की साड़ी खींचने लगा। द्रौपदी सबसे निराश होकर रोती हुई श्री कृष्ण को पुकारने लगी। उसकी पुकार भगवान ने सुन ली। श्रीकृष्ण की कृपा से द्रौपदी की साड़ी अनन्त हो गई। दुःशासन के हाथों में दस हजार हाथियों का बल था, पर वह भी थक गया। वस्त्रों का ढेर लग गया, लेकिन द्रौपदी के शरीर पर से वस्त्र नहीं हटा। उन्होंने बताया की इस अवसर पर पूजा पंडाल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। श्री साहू ने बताया की आज भगवान का जन्म होगा और शनिवार को मूर्ति विसर्जित की जाएगी।

इस अवसर पर गौरव साहू, संजय द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद साहू, राम किशोर साहू, कृष्ण किशोर साहू, सीता राम, प्रेम सोनी, जितेंद्र सोनी, मन्नू, पूनम साहू, लवकुश, सौरभ साहू, ऋषि, गणेश, दीनदयाल कसेरा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Click Here👎

👉Aditya-L1 Mission: भारत के सूर्ययान ने भेजी सेल्फी, देखिए पृथ्वी और चंद्रमा की अनोखी तस्वीर

👉Basti News: डीएम अंद्रा वामसी ने जन्माष्टमी पर की गायों की पूजा, फल खिलाकर पहनाया माला

👉UP News: आर्य समाज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शामिल होने को मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण

Post a Comment

0 Comments