UP News: सूबे के इस पूर्व उप मुख्यमंत्री को भाजपा भेज रही राज्यसभा, जानिए कौन है

राज्यसभा सीट के लिए 15 सितंबर को चुनाव होना है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी...
लखनऊ (यूपी)। भाजपा ने उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे दिनेश शर्मा को राज्यसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसका ऐलान तीन सितंबर 2023 को कर दिया गया। 
15 सितंबर को मतदान और मतगणना
बता दें कि बीजेपी सांसद हरद्वार दुबे के निधन के बाद से राज्यसभा की एक सीट खाली हुई है। इसके लिए चुनाव आयोग ने चुनाव का ऐलान कर दिया है। यूपी के इस राज्यसभा सीट के लिए 15 सितंबर को चुनाव होना है। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, मतगणना 15 सितंबर को शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद होगी। यहां भी जान लें कि हरद्वार दुबे (राज्यसभा सदस्‍या भाजपा) का 26 जून को निधन हो गया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल नवंबर, 2026 में समाप्त होना था।
2022 में प्रचंड बहुमत से जीती थी भाजपा
विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला था। इसी के बाद से राज्यसभा में दिनेश शर्मा भेजे जाने की चर्चा शुरू हो गई थी। बता दें कि हरद्वार दुबे की तरह ही दिनेश शर्मा भी ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। दिनेश शर्मा ने 2017-22 तक उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post