जानिए 01 अक्टूबर दिन रविवार का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आपके राशियों के अनुसार
राशिफल-
मेष: भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां के स्वास्थ्य में सुधार दिख रहा है। भगवान शिव की आराधना करते रहें।
वृषभ: घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता भी दिलाएगा। भाइयों और मित्रों से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य बढ़िया, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहें।
मिथुन: आर्थिक मामले सुलझेंगे। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। सफेद वस्तु का दान करें।
कर्क: सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। सार्थक उर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत बढ़िया दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।
सिंह: मन खिन्न रहेगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा और खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। अस्थाई है, कोई खास बात नहीं है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेंगे। भगवान शिव की आराधना करते रहें।
कन्या: आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-व्यापार की स्थिति अच्छी है। भगवान शिव का जलाभिषेक करना अच्छा होगा।
तुला: सरकारी तंत्र से लाभ, राजनीतिक लाभ, कोर्ट-कचहरी में विजय, व्यवसाय की अच्छी स्थिति है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अद्भुत है। भगवान शिव की आराधना करते रहें।
वृश्चिक: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम मध्यम है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। सफेद वस्तु पास रखें।
धनु: जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी करीब-करीब ठीक है। ओम नम: शिवाय का जाप करें।
मकर: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। शनिदेव की आराधना करते रहें।
कुंभ: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अच्छी स्थिति दिख रही है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। थोड़ा बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: विद्यार्थियों के बहुत अच्छा समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। कवियों-लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम मध्यम, तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। बाकी कोई कमी नहीं है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। भगवान शिव की आराधना करते रहें।
Click Here👎
👉Healthy water Tips: पानी की टंकी को न करें नजरअंदाज, स्वास्थ्य और वास्तु दोनों हो सकते हैं प्रभावित
👉Tech Gyan: दो पहिया वाहन से जुड़े इन टिप्स को करें फॉलो, उम्र भी होगी लंबी और बेहतर होगा माइलेज
👉Pitru Paksha 2023: श्राद्ध-पिंडदान और तर्पण से प्रसन्न होते हैं पूर्वज
0 Comments