Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 22 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Basti News: लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने 22 परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

बस्ती (यूपी)। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद ने 28 अक्टूबर 2023 को बस्ती को 22 परियोजनाओं की सौगात दी। लोक निर्माण मंत्री ने अमहट घाट स्थित कार्यक्रम स्थल पर 22 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया।

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

1: जनपद बस्ती में दुबौलिया कप्तानगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य इस मार्ग की लम्बाई 8.40 किमी0 है। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 25 ग्राम एवं लगभग 50,000 लोग लाभान्वित हुए हैं।

2: जनपद बस्ती में बड़ेवन चौराहे से कम्पनी बाग चौराहे तक (शहरी भाग) का 02 लेन से 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य: इस मार्ग की लम्बाई 1.75 किमी है। यह मार्ग बस्ती शहर का अपना महत्वपूर्ण है। जिस पर शहर के कई महत्वपूर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठान, राजकीय कार्यालय, अस्पताल एवं राजकीय आदि स्थित है। इस मार्ग का 02 लेन से 04 लेन में चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण हो जाने से जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

3: जनपद बस्ती में टिनिच कप्तानगंज मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य:- इस मार्ग की लम्बाई 0.853 किमी है, जोकि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 से निकलकर टिनिच रेलवे स्टेशन तक जाती है। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 25 ग्राम एवं 25000 लोग लाभान्वित होंगे।

4: जनपद बस्ती में विकास खण्ड कुदरहा में कुआनों नदी पर स्थित गोनार कछुआरे घाट पर सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एंव भूमि अध्याप्ति का कार्य:- इस सेतु के निर्माण हो जाने से कछुआरे घाट जो कि पौराणिक संगम स्थल लालगंज को जाता है, के लिए छोटा मार्ग उपलब्ध हो जाएगा तथा विभिन्न स्थानों की दूरी लगभग 10 किमी कम हो जाएगी। इस सेतु के बन जाने से किसान अपना अनाज मण्डी में ले जा सकेंगे एवं उचित मूल्य पर बेच सकेंगे तथा विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज आने जाने में सुविधा होगी। इस सेतु के बन जाने से लगभग 60000 आबादी लाभान्वित होगी।

5: एनएच 28 खेसुआ से बुधवापार होते हुए अकला तक (अजिमा) के चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य:- इस मार्ग की लम्बाई 8.65 किमी है, यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 27 से श्रीरामजानकी मार्ग को जोड़ता है, जिस कारण यह मार्ग अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह मार्ग वर्तमान में पूर्ण है। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 25 हजार आबादी लाभान्वित हुई है।

6: जनपद बस्ती में पोखरा बाजार सडवलिया मार्ग के सडवलिया घाट पर मनोरमा नदी पर सेतु पहुंच मार्ग, पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति के निर्माण कार्य:- जनपद बस्ती में पोखरा बाजार सडवलिया मार्ग के सडवलिया घाट पर मनोरमा नदी पर सेतु बन जाने से ग्राम सभा पोखरा बाजार तथा सडवलिया बाजार को जोड़ता है। इससे लगभग 70000 आबादी लाभान्वित हुई है।


7: जनपद बस्ती में विकास खण्ड बहादुरपुर के मनोरमा नदी पर रामपुर मिश्र-डेवडीहा घाट पर सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति का कार्य:- इस सेतु के बन जाने से किसान अपना मण्डी में ले जा सकेंगे एवं उचित पर बेच सकेंगे तथा विद्यार्थियों को स्कूल, कॉलेज आने जाने में सुविधा होगी। इस सेतु के बन जाने से लगभग 50000 आबादी लाभान्वित हुई है।

8: जनपद बस्ती में तहसील सदर के अर्न्तगत विस क्षेत्र महादेवा में बनकटी पिपरपाती मार्ग पर कुआनों नदी सेल्हराघाट नदी सेतु पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग, सुरक्षात्मक कार्य एवं भूमि अध्याप्ति का कार्य:- वर्तमान में नदी को पार करने के लिए कोई सेतु निर्मित नहीं था और नाव का प्रयोग होता था। इस सेतु के बन जाने से किसान अपना अनाज मण्डी में ले जा सकेंगे एवं उचित मूल्य पर बेच सकेंगे तथा विद्यार्थियों को स्कूल कॉलेज आने जाने में सुविधा होगी। इस सेतु के बन जाने से लगभग 60000 आबादी लाभान्वित हुई है।

9: एलडी किमी 79 से दायें तरफ पड़रिया डोडघाट सम्पर्क मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 400 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से पड़रिया डोडघाट गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

10: राय बसेवा सम्पर्क मार्ग के अटल आवासीय विद्यालय तक पहुंच मार्ग :- इस मार्ग की लम्बाई 2.50 किमी है। इस मार्ग पर अटल आवासीय विद्यालय स्थित होने के कारण यह मार्ग अत्यन्त महत्वपूर्ण है। यह मार्ग के बन जाने से लगभग 10,000 आबादी लाभान्वित हुई है।

11. बस्ती कांटे मार्ग पर कुसम्हा भटठा से करियाबारी उदयपुर होते हुए बिगहिया सम्पर्क मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 3.15 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से करियाबारी उदयपुर एवं बिगहिया गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

12. एलडी किमी 74 से बायें गुलाम अली बगिया मजार से माईधियवा होते हुए भरटोला मार्ग :- इस मार्ग की लम्बाई 2.40 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से माईधियवा एवं भरटोला गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

13: एनएच 28 किमी 417 से लक्ष्मनपुर से होते हुए बहरामपुर से ठगहवा होते हुए ककरहवा मादी खुर्द सम्पर्क मार्गः:- इस मार्ग की लम्बाई 2.70 किमी0 है. इस मार्ग के बन जाने से ठगहवा, भादी खुर्द गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।14: जनपद बस्ती में विख कुदरहा के चरकैला मार्ग से गंगापुर मार्ग के किमी-1 में घाघरा नदी के सोती पर 416.00 मी स्थान का आरसीसी पुलिया एवं एप्रोच का निर्माण कार्य:- यह 4X6 मी स्थान का लघु सेतु है। इस सेतु के बन जाने से लगभग 15000 आबादी लाभान्वित हुई है।

15: करमिहिया (करमहिया) पचारी मार्ग से दमकिया होते हुए पिपरपाती मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.40 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से दमकिया एवं पिपरपाती गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

16: बस्ती महसों महुली पगार गांव से जोगिया जयपुर तक नहर पटरी होते हुए सम्पर्क मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.40 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से जोगिया जयपुर गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

17: दसिया महनुआ से गोविनापुर सम्पर्क मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.50 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से गोविनापुर गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो गया है।

18. एलडी मार्ग से इमिलिया अनुसूचित पुरवा से मिश्रौलिया मुस्लिम पुरवा मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.10 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से मिश्रौलिया मुस्लिमपुरवा गांव पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगम यातायात उपलब्ध हो जाएगा।

19: नटवाजोत कंजी मार्ग से सेमरा एहतमाली मार्ग का नव निर्माण का कार्य:- इस मार्ग की लम्बाई 1.10 किमी है, यह मार्ग के बन जाने से लगभग 5000 आबादी लाभान्वित हुई है।

20: करियापुर बसंतपुर नाऊपुरखा लेपित मार्ग से प्रापा देवखर मरहा सम्पर्क मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.100 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से लगभग 2000 आबादी लाभान्वित हुई है।

21: भिटहा से बेलराई सेमरा डड़वा लगुनी जूहा तक मार्ग:- इस मार्ग की लम्बाई 1.15 किमी है। इस मार्ग के बन जाने से डड़वा लगुनी गांव एवं लगुनी जूहा पक्के मार्ग से जुड़ जाएगा तथा क्षेत्रीय जनता को आवागमन हेतु सुगमता उपलब्ध हो जाएगा।

22: जनपद बस्ती में चरकैला गोसैसीपुर से गंगापुर मार्ग (ग्रामीण मार्ग) के किमी 2 में 2*5 स्पान आरसीसी पुलिया एवं एप्रोच का निर्माण कार्य:- यह 2*5 मीटर का लघु सेतु है। इस सेतु के जाने से लगभग 10000 आबादी लाभान्वित हुई है।

Post a Comment

0 Comments