Aaj ka Rashifal 12 October 2023 (Horoscope Today) आज का राशिफल 12 अक्तूबर 2023। जानिए 12 अक्टूबर 2023 का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके चमकते भाग्य के सितारे
नियमित खबरों से अपडेट रहने के लिए अपनी बस्ती के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो का अनुरोध। इस पर क्लिक कीजिए
मेष: स्थिति सुधार की ओर है। भाग्यवश कुछ काम बनेगा। स्वास्थ्य अभी भी मध्यम बना हुआ है। व्यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। जोखिम से थोड़ उबर गए हैं। मध्यम स्वास्थ्य है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं दिखती है।
वृषभ: जीवनसाथी के और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। लोअर एब्डोमेन में समस्या हो सकती है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यवसायिक स्थिति सही चल रही है। मां भवानी का दर्शन करें। उनकी अराधना करें।
मिथुन: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रोग-व्याधि से मुक्ति मिलती दिख रही है। बड़ा आनंददायक समय दिख रहा है। जो लोग कुंवारे हैं उनकी शादी तय हो सकती है। प्रेम ठीक-ठाक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क: स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की होगी। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। आपका दबदबा बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहें। जलाभिषेक करना और अच्छा रहेगा।
सिंह: स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और संतान अभी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान विष्णु की आराधना करें। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या: भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।
तुला: घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आपका पराक्रम सफलता की ओर ले जाएगा। भाइयों-मित्रों-अपनों का साथ होगा। अच्छी स्थिति दिख रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-व्यापार की स्थ्िाति अच्छी है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान भी मध्यम है। पूंजी निवेश से बचें। आर्थिक जोखिम न लें। पीली वस्तु पास रखें।
धनु: स्वास्थ्य में सुधार, सकारात्मक उर्जा का संचार, प्रेम और व्यापार की स्थ्िाति पहले से बेहतर है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर: मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता को लेकर थोड़ा ज्यादा सोचेंगे आप। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापार मध्यम है। मां काली की आराधना करते रहें।
कुंभ: आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम मध्यम है। व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान भोलेनाथ की आराधना करते रहें।
मीन: कोर्ट-कचहरी में विजय, राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की बड़ी अच्छी स्थिति है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।
Click Here👎
👉White Hair: इस तत्व की कमी से सफेद होते हैं बाल, दस घरेलू चीजों में होता है भरपूर
👉Shardiya Navratri calendar 2023: shardiya Navratri 2023 in hindi। कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि
0 Comments