Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक की मौत || संघ ने की अनुग्रह राशि की मांग

basti-news-big-news-from-basti-death-of-teacher-engaged-in-election-duty
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक की मौत || संघ ने की अनुग्रह राशि की मांग

Basti News || बस्ती लोकसभा चुनाव 2024 में लगे एक शिक्षक का निधन हो गया। इस मामले को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधि मण्डल ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी तथा मुख्यमंत्री को तीन ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि चुनाव ड्यूटी के दौरान सहायक अध्यापक सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय के निधन के बाद उनके परिजनों को अनुग्रह राशि एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

महादेवा विस क्षेत्र में लगी थी सुरेंद्र उपाध्याय की ड्यूटी

संघ के जिलाध्यक्ष ने बताया कि सहायक अध्यापक सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय सोनहा क्षेत्र के खैरा टोला मधुनगर के निवासी थे। उनकी चुनाव ड्यूटी महादेवा विधानसभा क्षेत्र में लगी थी। बूथ पर ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी। दवा से कुछ आराम मिला। वह पोलिंग पाटी के साथ मण्डी समिति ईवीएम जमा कराने पहुंचे। यहां रात्रि लगभग 8 बजे उनकी हालत बिगड़ गई। उनको मंडी समिति मे बने हेल्प डेस्क पर ले जाया गया। पहले जिला अस्पताल फिर लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे उनकी मौत हो गई।।संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी अन्द्रा वामसी ने आश्वासन दिया कि प्राथमिकता के स्तर पर चुनाव आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप शीघ्र पीड़ित परिवार को अनुग्रह राशि उपलब्ध करा दिया जाएगा।

डीएम से वार्ता में यह रहे मौजूद

डीएम से वार्ता और ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से जिला मंत्री बाल कृष्ण ओझा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन श्रीवास्तव,  सुधीर तिवारी, के साथ ही सत्य प्रकाश गुप्ता, अविनाश दूबे, अनिल पाठक, संजय यादव, सुरेश गौड़, उमाकान्त शुक्ल, राम पियारे, रूकुनुद्दीन, करमचन्द, मुरलीधर, अखिलेश पाण्डेय, आशीष दूबे, अमित सिंह, प्रसून श्रीवास्तव, सुनील, मो. अबुजर के साथ ही संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments