Comments

6/recent/ticker-posts

यूपी में कब आएगा मानसून || प्री मानसून वर्षा से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत || जानें क्या कहा मौसम विभाग ने

when-monsoon-arrive-in-up-pre-monsoon-rain-will-provide-relief-from-scorching-heat-india-meteorological-department
यूपी में कब आएगा मानसून || प्री मानसून वर्षा से मिलेगी भीषण गर्मी से राहत || जानें क्या कहा मौसम विभाग ने

Up Weather Update Today || चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की ओर से एक अच्छी खबर आई है। यह गुड न्यूज मानसून को लेकर है। हालांकि अभी मानसून आने से पहले होने वाली प्री मानसून वर्षा से पहले रेमल तूफान का असर भी पूर्वांचल में देखने को मिल सकता है। उत्तर प्रदेश में बिहार सीमा से लगने वाले जिलों में एक-दो दिन बारिश की आशंका जताई गई है। अगर ऐसा होता है तो कई जिलों में लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। सोमवार की रात चली शीतल हवाओं ने यह संकेत दे भी दिए हैं।

यूपी में कब आएगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) की ओर से 31 मई तक केरल में मानसून के दस्तक देने की संभावना जताई गई है। मानसून अगर सामान्य गति से आगे बढ़ा तो पड़ोसी राज्य बिहार में 10 से 15 जून के बीच मानसून की दस्तक हो सकती है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून तक मानसून का आगमन होने की संभावना है। हालांकि, यदि मानसून कमजोर पड़ता है तो यह तारीख आगे भी बढ़ सकती है। इसके साथ ही दिल्ली की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में मानसून पहुंचने का अनुमान 25 से 27 जून के बीच लगाया गया है।

हीटवेव और गर्मी को लेकर रेड अलर्ट

भारत के मौसम विज्ञान विभाग की ओर से राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ समेत महाराष्ट्र के तमाम हिस्सों में 29 मई तक भीषण गर्मी जारी रह सकती है। इन राज्यों में आईएमडी की ओर से रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में गंभीर लू की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि, अब इसमें धीरे-धीरे कम आ सकती है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश (पूर्वांचल) का मौसम

मौसम: शुष्क, गरम और हवादार।

तापमान: अधिकतम 42°C से 45°C तक

न्यूनतम: 28°C से 30°C तक

बारिश: 30 मई से हल्की बारिश की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम

मौसम: शुष्क, गरम और हवादार रहेगा

तापमान अधिकतम: 45°C से 47°C तक

तापमान न्यूनतम: 29°C से 31°C तक

बारिश: 31 मई से हल्की बारिश की संभावना है।

लू: लू का रेड अलर्ट जारी है। दिन में तीव्र गर्मी और लू का प्रकोप रह सकता है।

हाईलाइट्स

  • 30 मई से पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।
  • मानसून के आगमन से पहले, गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments