Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || सेवानिवृत्त न्यायामूर्ति ने रखी वृद्धाश्रम व अनाथालय की नींव || कराया भूमि पूजन

basti-news-big-news-from-basti-retired-justice-laid-foundation-of-old-age-home-and-orphanage-bhoomi-pujan-done
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || सेवानिवृत्त न्यायामूर्ति ने रखी वृद्धाश्रम व अनाथालय की नींव || कराया भूमि पूजन

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में ज्येष्ठ मास के प्रथम मंगलवार को बड़ा ही पुनीत कार्य हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक व सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने बस्ती में वृद्धाश्रम व अनाथालय की नींव रखी। उन्होंने स्वयं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराया। इस वृद्धाश्रम व अनाथालय का निर्माण गोरखपुर लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर डुहवा मिश्र में किया जा रहा है। 

समाजसेवियों को भी आगे आना होगा

बस्ती में वृद्धाश्रम व अनाथालय के लिए भूमि पूजन के उपरांत सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने लोगों से एक खास अपील भी की। कहा कि आज आधुनिक और तेज रफ्तार जिंदगी में कई वजहों से लोग अपने माता-पिता को बेसहारा छोड़ देते हैं। यह बहुत ही चिंताजनक और सभ्य समाज के लिए कलंक से कम नहीं है। ऐसे में समाजसेवियों और सेवा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि रखने वाले लोगों को आगे आना होगा। निराश्रित और वृद्ध जनों का सहारा बनना होगम इससे बड़ा पुनीत कार्य और क्या हो सकता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में एनएचआरए के राष्ट्रीय संरक्षक सीवी तिवारी ने कहा कि यह कार्य जनहित के लिए लोगों को प्रेरित करने की दिशा में सराहनीय पहल है।

जल्द शुरू हो जाएगा निर्माण कार्य

वृद्धाश्रम व अनाथालय के संचालक राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के चेयरमैन व सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम, उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सलाहकार डॉ. कुलदीप मिश्रा ने कहा कि जल्द ही वृद्धाश्रम व अनाथालय का निर्माण शुरू हो जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा भौतिकवादिता, एकांकी परिवार की बढ़ती प्रवृत्ति में वरिष्ठ नागरिकों के लिए माहौल विपरीत कर दिया है। कहा वृद्ध जन संकट में हैं। बेसहारा बच्चे बड़ी समस्या बन रहे हैं। उनका पालन, पोषण, शिक्षा के क्षेत्र में वृद्धाश्रम व अनाथालय उपयोगी सिद्ध होगा। इसका संचालन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन की ओर से किया जाएगा।

भूमि पूजन में यह संभ्रांत जन रहे मौजूद

वृद्धाश्रम व अनाथालय के भूमि पूजन में बड़ी संख्या में संभ्रांत जन मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से न्यायमूर्ति शशि टंडन, प्रणव, चंद्रकांत पांडेय, प्रदीप यादव, आनंद दुबे, विनोद मौर्य, उदय प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र पांडेय, डॉ. नवीन पांडेय, प्रो.रमेश प्रताप सिंह, उमेश दुबे, शैलेंद्र कुमार, मुरलीधर, दुर्गेश कुमार, विश्वनाथ पांडेय, खुशीराम कौशल आदि शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव सूर्य नारायण उपाध्याय ‘भावुक’ ने किया।

Post a Comment

0 Comments