Comments

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा || मजदूरों से भरा पिकअप पलटा || 15 की मौत || कई घायल

big-accident-from-chhattisgarh-pickup-full-of-laborers-overturns-death-of-15-many injured
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा || मजदूरों से भरा पिकअप पलटा || 15 की मौत || कई घायल

Chhattisgarh Accident 2024 || देश के छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा कवर्धा में हुआ है। मरने वाले सभी श्रमिक थे, जो तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे। हादसा पिकअप के अनियंत्रित होने से हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। जिससे पिकअप में सवार श्रमिक पिकप के नीचे दब गए। हादसे में 15 मजदूरों की मौत हो गई है।  20 से ज्यादा श्रमिक गंभीर रूप से घायल है।

कबीरधाम जिले के कूकदूर क्षेत्र के बहापानी गांव में हुआ हादसा

हादसा छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जनपद के कूकदूर थाना क्षेत्र के बहापानी गांव में हुआ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सभी श्रमिक तेंदू पत्ता तोड़ने गए थे। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे जंगल से लौट रहे थे। जिस समय हादसा हुआ उस समय पिकअप में करीब 40 श्रमिक सवार थे। लौटते समय रास्ते में पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 20 फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में 15 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। 20 से ज्यादा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें...

शांगरी-ला घाटी || रामायण-महाभारत में इस घाटी का जिक्र || निकलती है अजीब रोशनी || जिसने भी जाने की कोशिश की वह...

पुलिस-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

इतने बड़े हादसे की खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासन आला अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पिकअप के नीचे दबे श्रमिकों को बाहर निकाला गया और नजदीक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे का एक वीडियो भी सामने आने की जानकारी मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। वीडियो में पिकअप के पास कई श्रमिक लहूलुहान पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

देवदूत बनकर पहुंचे ग्रामीण

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। जिसे सुन सबसे पहले आसपास के गांव के लोग ही मौके पर पहुंचे। इन लोगों ने इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। इधर थोड़ी देर में ही थाने की पुलिस व आला अधिकारी पहुंच गए। देवदूत बनकर स्थानीय लोगों ने पिकअप के नीचे दबे मजदूरों निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

Post a Comment

0 Comments