![]() |
Lakhpati Didi Scheme || क्या है लखपति दीदी योजना || जानें क्यों हर किसी की जुबां पर है लखपति दीदी योजना |
Lakhpati Didi Scheme 2024 || इन दिनों हर जगह लखपति दीदी योजना की चर्चा हो रही है। दरअसल, यह योजना देश की आधी आबादी की खुशहाली से जुड़ा हुआ है। इसीलिए लोकसभा चुनाव 2024 में पक्ष-विपक्ष सभी के मंच से इस योजना का जिक्र हो रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि भारत सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) बीती एक फरवरी 2024 को देश का संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए इसका जिक्र किया था। तब से यह योजना सुर्खियों में है।
एक करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं देश
भारत सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणा की गई थीं। तब उनकी ओर से कहा गया था कि देश भर में करीब 3 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर उनके जीवन स्तर को सुधारा जाएगा। वित्त मंत्री ने यह भी बताया था कि करीब एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। ऐसे में अगर आप भी लखपति दीदी बनना चाहती हैं तो आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि इस योजना का लाभ कैसे मिल सकता है। लखपति दीदी योजना क्या है? लखपति दीदी बनने की योग्यता क्या है? लखपति दीदी योजना का लाभ कैसे उठाएं? जैसे सवालों के जवाब आपको इस लेख में मिल जाएंगे।
लखपति दीदी योजना क्या है?
सबसे पहले आपको यह जानना चाहिए कि लखपति दीदी योजना क्या है। दरअसल, यह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है। खासकर तौर पर उन महिलाओं को जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। लखपति दीदी योजना के माध्यम से चुनी गई महिला को 1 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इससे महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। अगर वह पहले से कोई व्यवसाय कर रही हैं तो उसे आगे बढ़ा सकती हैं। इसके तहत नया व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीते साल 15 अगस्त 2023 को लाल किले की प्राचीर से लखपति दीदी योजना का जिक्र किया था।
कैसे मिलता है लखपति दीदी योजना का लाभ?
अब तक आप समझ ही गए होंगे कि लखपति दीदी योजना क्या है। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल सामने आता है कि इस योजना का कैसे उठाया जा सकता है। तो सबसे पहले आपको देखना होगा कि क्या आप इस लखपति दीदी योजना का लाभ पाने के योग्य हैं। अगर हैं तो जान लीजिए कि इसके लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। महिला भारत की नागरिक हो। महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम हो और वह किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हो।
ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं आवेदन
अब बारी आती है लखपति दीदी योजना के लिए कैसे आवेदन करें? दरअसल, इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप सभी योग्यता पूर्ण कर रही हैं तो अपनी सुविधा के अनुसार आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीका आवेदन के लिए चुन सकती हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पहले भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- वेबसाइट पर “लखपति दीदी योजना” टैब पर क्लिक कर आगे बढ़ें।
- अब “ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें और प्रदर्शित की जा रही जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
- अब जो भी जानकारी उसमें मांगी जा रही हो उस आवश्यक विवरण को भरें।
- संपूर्ण जानकारी भरने के बाद आवेदन को सबमिट कर दें।
ऑफलाइन आवेदन का तरीका?
- ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया सरल है।
- इसके लिए आप अपने क्षेत्र के संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।
- जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक व स्वयं सहायता समूह का सदस्यता प्रमाण पत्र जमा करें।
- आवेदन पत्र भरकर संबंधित कार्यालय में जमा कर दें।
0 Comments