![]() |
Up Weather Update Today || यूपी-दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट || पारा रहेगा 50 के पार |
Up Weather Update Today || इन दिनों पूरे देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। वह चाहे पहाड़ी इलाके ही क्यों न हों। ऐसे में अभी दो-चार दिन तो गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के आधार पर माना जा रहा था कि रेमल तूफान का असर बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा, लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। फिलहाल अभी की जो स्थिति बन रही है, उसके अनुसार देश की राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में अभी गर्मी का सितम जारी रहेगा।
पारा रहेगा 50 के पार, हरियाणा-राजस्थान में रेड अलर्ट
हरियाणा और राजस्थान में आमतौर पर गर्मी अधिक होती भी है, लेकिन इस बार पिछले सभी रिकार्ड टूटते दिख रहे हैं या यह कहें कि टूट रहे हैं। राजस्थान के फलोदी में लोग गर्मी से बेहाल हैं। यहां का तापमान 50 डिग्री के पार निकल गया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी हो गया है। हालांकि, पंजाब में थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन यहां के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुल मिलाकर साफगोई के साथ कहें तो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा समेत देश के अधिकांश राज्यों में 29 मई तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहने की आशंका जताई गई है।
पहाड़ पर भी मुश्किल है गर्मी से बच पाना
अक्सर मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग भीषण गर्मी में पहाड़ों की सैर पर निकल जाते हैं। इनमें उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पर्यटकों की पहली पसंद होता है। लेकिन, इस बात इन दोनों पर्वतीय राज्यों में भी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश, विदर्भ के कुछ क्षेत्रों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में तो पारा 40 के पार बना हुआ है और बारिश भी सामान्य से कम हो रही है। गौरतलब है कि, पिछले दो दिनों से पहाड़ी इलाकों में मैक्सिमम टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मानसून में झूम के बरसेंगे बदरा
भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर अच्छी खबर (Good News) दी है। संभावना जताई गई है कि इस बार मानसून समय से सक्रिय हो सकता है। समूचे देश में जून के महीने से लेकर सितंबर के बीच सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है। लेकिन, उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों, पूर्वोत्तर भारत और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के मौसम का हाल
तापमान अधिकतम: 40°C से 45°C के बीच
तापमान न्यूनतम: 28°C से 32°C के बीच
मौसम हेडलाइंस: दिन में मुख्य रूप से साफ आसमान, गरम और शुष्क रहेगा। रात में साफ आसमान, हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी।
बारिश को लेकर पूर्वानुमान
पूर्वांचल में कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। 29 मई को पूर्वांचल के कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। हालांकि, भारी बारिश नहीं होगी। उत्तर प्रदेश के बाकी हिस्सों में 29 मई को शुष्क मौसम रहने की संभावना है।
गर्मी से बचने की सलाह
जानकार इन दिनों गर्मी से बचने की सलाह देते हैं। मौसम प्रतिकूल रहने पर घर से बाहर निकलने की जबरदस्ती न करें। गर्मी से बचाव के लिए दिन के समय बाहर निकलने से बचें, खासकर 11 बजे से 4 बजे के बीच। यदि आपको बाहर जाना है, तो ढीले-ढाले, हल्के रंग के कपड़े पहनें, सनस्क्रीन लगाएं और खूब पानी पीएं।
0 Comments