![]() |
Up Weather Update Today || यूपी में कुछ अलग रहेगा मौसम का तेवर || कहीं बारिश देगी गर्मी से राहत || कहीं पारा रहेगा 50 पार |
Up Weather Update Today || जितनी अनिश्चितता मौसम के व्यवहार में हो सकती है। इधर कुछ दिनों में सभी ने देख लिया। रेमल तूफान के कहर से लेकर देश में कई स्थानों पर पारा 50 के पार नागरिकों के तपा रहा है। लेकिन गुरुवार को एक एक बार फिर मौसम कुछ अलग तेवर लेकर आ सकता है। दिल्ली में बुधवार दोपहर बाद आए आंधी तूफान ने दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी देर के लिए सही राहत तो दी। ऐसा ही कुछ इत्तेफाक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के कुछ जिलों में देखने को मिल सकता है। पूर्वांचल में तो अभी दिल्ली जैसी गर्मी के हालात नहीं बने हैं, लेकिन गुरुवार सुबह आसमान में बादलों की आवाजाही से क्या रुख बनता है, आगे का मौसम इस बात पर निर्भर करेगा।
यूपी के जिलों में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। पश्चिमी यूपी में 30 मई 2024 को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। यानी गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। वहीं, पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार यह आसार जताए गए हैं। गुरुवार को प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, सोनभद्र, चंदौली, संतरविदास नगर व मिर्जापुर जिले भीषण लू की चपेट रहेंगे। IMD ने इसका अलर्ट जारी किया है। कमोबेश यही हाल आगरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, बागपत, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व मैनपुरी में भी रह सकता है। यहां भी मौसम विभाग की ओर से भीषण लू चलने की संभावना जताई गई है। जालौन, हमीरपुर, महोबा, इटावा, औरैया, झांसी, ललितपुर व उसके आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी व लू चलने की संभावना है।
पूर्वांचल में बारिश के आसार, आसमान दे रहा संकेत
पूर्वांचल में कई दिनों से मौसम कभी शुष्क तो कभी उमस भरा हो जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश या उत्तर भारत के राज्यों में यह पैटर्न कम देखने को मिलता रहा है। ऐसे में गुरुवार और शुक्रवार यानी 30 मई को सुल्तानपुर, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, उन्नाव, रायबरेली, मऊ, फर्रुखाबाद, प्रतापगढ़, वाराणसी, बलिया, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, अमेठी, मेरठ, व उसके आसपास के जिलों में भीषण गर्मी कहर जारी रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह स्थिति 31 मई को को भी बनी रहेगी यानी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। वहीं, पूर्वी यूपी यानी पूर्वांचल की बात करें तो यहां के कुछ जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इसमें जिलों का नाम नहीं बताया गया है। हालांकि, 1 जून को पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इस दौरान तेज बिजली भी कड़क सकती है।
30 मई 2024 को यूपी का मौसम
लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उत्तर-पश्चिमी दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चलेगी।
बारिश पर एक नजर
पूर्वी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कुछ इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30 मई को बारिश की संभावना न के बराबर है।
यहा पारा रहेगा 40 पार
- आगरा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 43°C/31°C रहेगा। बादलों की आवाजाही रहेगी।
- वाराणसी में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 42°C/30°C रहेगा। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे।
- कानपुर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 44°C/32°C रहेगा। बादलों की मौजूदगी रहेगी, लेकिन वर्षा के आसार कम हैं।
- प्रयागराज में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 45°C/31°C रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
इन बातों पर जरूर ध्यान दीजिए
- तेज गर्मी और तेज धूप से बचाव के लिए खूब पानी पीएं।
- बाहर निकलते समय ढीले-ढाले और हल्के रंग के कपड़े पहनें। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- बिजली कड़कने व बारिश के दौरान सुरक्षित जगह पर रहें और खुले मैदानों से बचें।
- यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यात्रा से पहले यूपी में मौसम का पूर्वानुमान अवश्य देखें।
0 Comments