Comments

6/recent/ticker-posts

नींद में शॉपिंग कर लेती हैं इंग्लैंड की केली नाइप्स || जानें kelly की आदत का क्या है भारतीय कनेक्शन

 
englands-kelly-knipes-goes-shopping-in-her-sleep-know-indian-connection-of-kellys-habit
नींद में शॉपिंग कर लेती हैं इंग्लैंड की केली नाइप्स || जानें kelly की आदत का क्या है भारतीय कनेक्शन

Women Do shopping in sleep || कोई महिला नींद में भी शॉपिंग कर सकती है क्या? यह सवाल आपको चौंका रहा होगा। जवाब देने से पहले आप मन ही मन में मुस्कुरा भी रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। कोई भी शख्स नींद में कैसे शॉपिंग कर सकता है। जी हां, यह हकीकत है। इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला ने नींद में लाखों रुपये की शॉपिंग कर ली है। इस बात को वह बखूबी जानती भी हैं कि उन्होंने नींद में शॉपिंग (Women Do shopping in sleep) की है। लेकिन वह मजबूर हैं। शॉपिंग से उनके घर कैसे सामानों की भीड़ जमा हो गई है, जो उनकी जरूरत का भी नहीं है। इन सामानों की उन्हें भले जरूरत न हो, लेकिन इस अनोखी 'आदत' ने उन्हें देश और दुनिया में वायरल कर दिया है। 

नींद में ही सामान का कर देती हैं ऑर्डर

न्यूयार्क पोस्ट के अनुसार इंग्लैंड की रहने वाली केली नाइप्स (England women shops in sleep) की उम्र अभी 42 साल है। साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस से बातचीत में केली ने बताया कि इस आदत से वह काफी परेशान हो चुकी हैं। लेकिन मजबूर हैं। जब वह नींद में होती हैं, तो भी वह सामान का ऑर्डर कर लेती हैं। दरअसल, होता यह है कि केली नींद में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाकर सामानों को अपने कार्ट में जोड़ लेती हैं। फिर नींद में ही वह इन सामानों का ऑर्डर भी कर देती है। वह बताती है कि अब तक इस तरह वह 3 लाख रुपये से अधिक के सामान का आर्डर कर चुकी हैं। इनमें से तमाम सामान उनके घर डिलीवर भी हो चुके हैं।

क्यों मजबूर हैं इंग्लैंड की केली नाइप्स

केली नाइप्स (Kelly Knipes) नींद में शॉपिंग करने की शौकीन नहीं हैं। दरअसल, वह दुर्लभ स्लीप डिसऑर्डर से पीड़ित हैं। जिसके चलते वह नींद में शॉपिंग कर पाती हैं। वह बताती हैं कि वर्ष 2018 में उनकी जांच हुई। जांच में पता चला कि उन्हें पैरासोमनिया नाम की दुर्लभ बीमारी है। यह एक प्रकार की ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें नींद के समय व्यक्ति असामान्य व्यवहार करने लगता है। येल मेडिसिन के अनुसार इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति नींद में चल सकता है। वह बातें भी कर सकता है। डाइनिंग टेबल पर बैठकर खाना भी खा सकता है। अन्य कोई भी हैरतअंगेज कार्य को संपन्न कर सकता है। इन सब कामों को करते समय उसे जरा भी अहसास नहीं होता कि वह क्या कर रहा है। क्योंकि उस समय उसका आधा दिमाग सो रहा होता है। आधा दिमाग जाग रहा होता है।

जो काम का नहीं, वह भी सामान खरीद लिया

इंग्लैंड की रहने वाली केली नाइप्स खुद भी अपनी इस नींद में शॉपिंग करने की आदत से बेहद परेशान हैं। उन्होंने कई ऐसे सामान मंगा लिए हैं, जिनकी उन्हें कोई भी जरूरत नहीं है। इसमें कई फ्रिज, टेबल, टॉफियां, नमक, बुक, पेंट, बच्चों के प्ले हाउस जैसे सामान शामिल हैं। उन्होंने प्लास्टिक का एक फुल साइज बास्केटबॉल कोर्ट भी मंगा लिया है, जो उनके किसी काम का नहीं है। केली बताती है कि नींद खुलने के बाद उन्होंने कई सामानों की तो वापसी कर दी। लेकिन कई सामान ऐसे हैं जो रिफंडेबल नहीं है। ऐसे में मजबूरी में वह सामानों को घर में रखे हुए हैं।

एक जालसाज को कर दिया था फोन

इंग्लैंड की रहने वाली केली नाइप्स नींद में केवल सामान ही नहीं मंगाती हैं। एक बार उनके साथ चौंका देने वाली घटना हुई। नींद में होने के दौरान उन्होंने ठगों को फोन मिला दिया। फोन मिलाने के बाद उन्होंने बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और फाइनेंशियल डिटेल को बता दिया। जब वह नींद से जागीं, तो उनके बैंक अकाउंट से लगभग 26 हजार रुपये निकाले जा चुके थे। यह देख वह हैरान हो गईं। उन्होंने पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी। अब वह इसे लेकर कई तरह के सुरक्षा इंतजाम भी कर रही हैं। ताकि इस खतरनाक आदत से वह किसी मुश्किल में न पड़ें।

भारत में भी महिलाएं हैं शॉपिंग में आगे

भारत में भी महिलाएं शॉपिंग करने में खूब आगे रहती हैं। जब भी वह मार्केट को निकलती हैं, तो खाली हाथ लौटना तो उनके फितरत में ही नहीं होता है। लेकिन यह बात जाहिर है कि भारत की महिलाएं अधिकांश सामान की खरीदारी जरूरत पड़ने पर ही करती हैं। ऐसे में केली नाइप्स की आदत भले ही भारतीय महिलाओं से थोड़ी बहुत मिलती है। लेकिन नींद में शॉपिंग करने की आदत शायद ही किसी भारतीय महिला में सुनने को मिली हो।

Post a Comment

0 Comments