Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || बाइक पर औंधे मुंह मृत पड़ा मिला युवक || जानें क्या है पूरा मामला

basti-news-big-news-from-basti-young-man-found-dead-face-down-on-bike
Basti News || बस्ती से बड़ी खबर || बाइक पर औंधे मुंह मृत पड़ा मिला युवक || जानें क्या है पूरा मामला

Basti News || उत्तर प्रदेश की बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कौवाडांड़ गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव पड़ा मिला है। शव कौवाडांड़ गांव के सीवान में पानी की टंकी के पास पड़ी उसी की बाइक पर औंधे मुंह पड़ा हुआ था। ऐसे में घटना को लेकर कई तरह के संदेह खड़े हो रहे हैं। छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही मामले की गहन जांच भी शुरू कर दी है।

पाइप फिटिंग का काम करता था हरीश

मृतक की पहचान छावनी थाना क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल निवासी हरीश शुक्ल (24) पुत्र हरिवंश शुक्ल के रूप में हुई है। उसका शव बाइक पर लिटाया हुआ पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि मृतक के चेहरे और शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हरीश पाइप फिटिंग का काम करता था। पुलिस ने घटना के आसपास की परिस्थितियों की जांच की। पुलिस इस मामले में हत्या और दुर्घटना दोनों एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें...

नींद में शॉपिंग कर लेती हैं इंग्लैंड की केली नाइप्स || जानें kelly की आदत का क्या है भारतीय कनेक्शन

इकलौता कमाने वाला था घर का

हरीश की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।  गांव में सन्नाटा पसर गया है। बताया जा रहा है कि हरीश एकमात्र घर का कमाने वाला सदस्य था। उसी के पैसे से घर का खर्च चलता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अब पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि अगर मामला हत्या का है तो वह क्या वजह जिसके चलते युवक की हत्या की गई है। 

एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी भी संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कियाम पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फोरेंसिक टीम मौके से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक के परिजन भी मौके पर आ गए हैं। उन्होंने पहचान कर ली है। परिजनों की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का अनावरण कर और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments