![]() |
अच्छी खबर || यूपी को एक और लिंक एक्सप्रेस वे की सौगात || इन जिलों के नागरिकों के लिए आसान हो जाएगा राजधानी लखनऊ का सफर |
Gorakhpur Link Express Way || Express Way In Up || सड़कों के मामले में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहे उत्तर प्रदेश से एक और अच्छी खबर आई है। यह अच्छी खबर गोरखपुर से है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर में निर्माणाधीन गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण करीब 97 फीसदी पूरा हो चुका है। इस लिंक एक्सप्रेस वे के बन जाने से गोरखपुर से आजमगढ़ की दूरी 3 से 3:30 घंटे में पूरी की जा सकती है। वहीं, राजधानी लखनऊ का सफर भी गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया के निवासियों के लिए आसान हो जाएगा।
5876 करोड़ रुपये का आ रहा खर्च
अगर आप यह सोच रहे हैं कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण हो जाने से केवल राजधानी लखनऊ तक का सफर ही आसान होगा। तो आपको बता दें कि इस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद लखनऊ, आगरा व दिल्ली तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी। Gorakhpur Link Express Way की कुल लंबाई तकरीबन 91.352 किलोमीटर होगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण पर 5876 करोड रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण हो जाने से उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को भी गति मिलने वाली है। जिसके लिए आपको चंद महीनों का इंतजार करना होगा।
1250 एकड़ में औद्योगिक गलियारे का निर्माण
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के आसपास 1250 एकड़ में औद्योगिक गलियारे का निर्माण किया जाना है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद उत्तर प्रदेश में वाणिज्य, कृषि, उद्योग व पर्यटन आदि आदि के क्षेत्र में भी आमूल चूल परिवर्तन आने की उम्मीद है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि इन तमाम गतिविधियों के धरातल पर उतरने के बाद उत्तर प्रदेश में रोजगार के नए अवसर भी सामने आएंगे।
4 फ्लाईओवर, 5 बड़े पुल देंगे इंटरनेशनल लुक
उत्तर प्रदेश में बन रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 4 फ्लाईओवर व 5 बड़े पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा 7 छोटे पुल बनेंगे। वहीं, बॉक्स पुलियों की संख्या 206 बताई जा रही है। इन सब के बीच जब यह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे बन कर तैयार हो जाएगा, और आप इस पर सफर को निकलेंगे तो आपको विदेश में होने का अहसास होगा। क्योंकि, इस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे सफर के दौरान आपको इंटरनेशनल लुक दिखाएगा। तब आपको लगेगा कि इस तरह के पुल या एक्सप्रेसवे अब तक विदेशों में भी देखने को मिलते थे।
सीएम योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में शामिल
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में किया जा रहा है। इस लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह लिंक एक्सप्रेस वे गोरखपुर बाईपास यानी एनएच-27 के जैतपुर से शुरू होगा। यहां से शुरू हो कर लिंक एक्सप्रेस वे आजमगढ़ के सालापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे एक ओर सर्विस लेन भी होगी। दो जगहों पर सार्वजनिक सुविधा केंद्र भी बनाया जाएगा।
0 Comments