यूपी में ढलान पर पारा, हीटवेव के भी लदने लगे दिन, भीषण गर्मी से मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
mercury-slopes-in-up-days-of-heatwave-also-started-relief-scorching-heat
यूपी में ढलान पर पारा, हीटवेव के भी लदने लगे दिन, भीषण गर्मी से मिली राहत

Up Weather Update 2024 || Up Rain Alert || उत्तर प्रदेश में मौसम सुहाना होने लगा है। तापमान में गिरावट होने से लोगों ने गर्मी से काफी राहत महसूस की है। यूं कहें कि उत्तर प्रदेश में पारा अब ढलान की ओर है। जिसके चलते यूपी में हीटवेव के भी दिन अब लगने लगे हैं। दरअसल पारा व हीटवेव की जुगलबंदी के चलते पिछले 2 महीने तक समूचे उत्तर भारत के लोग बेहाल नजर आए। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 44-45 डिग्री को भी पार कर गया था। इस वजह से पूरा आम जनमानस गर्मी से बेहाल हो गया था। मगर अब मौसम ने करवट ले ली है। जिसका असर तापमान में गिरावट और कमजोर पड़ रहे हीटवेव के रूप में देखने को मिल रहा है।

22 जून से यूपी में झमाझम बारिश का अनुमान

उत्तर प्रदेश में बुधवार देर रात देर रात मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के सक्रिय होने की वजह से आसमान में घने काले बादल छाए। जिसके चलते बृहस्पतिवार की सुबह हल्की वर्षा भी हुई। लेकिन शुक्रवार को बारिश तो नहीं हुई। मगर आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से आए ताजा अपडेट पर गौर करें तो उत्तर प्रदेश में 22 जून से मौसम पूरी तरीके से बदल जाने की उम्मीद है। यानी 22 जून से उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड क्षेत्र में भी झमाझम बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

खुशी से चमक रहे हैं यूपी के किसानों के चेहरे

उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में खेती किसानी आज भी मानसून पर ही निर्भर है। ऐसे में आसमान में घने बादल छाने व मानसून के आने की दस्तक से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। किसान अब अपने खेतों में नजर आने लगे हैं। धान की रोपाई शुरू होने वाली है। माना जा रहा है कि जैसे ही मानसून की पहली बारिश होगी, वैसे ही किसान खेतों में धान रोपने में जुट जाएंगे। इसके लिए किसान धान की नर्सरी तैयार कर चुके हैं। हालांकि तमाम किसान ऐसे भी हैं, जिन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए अभी तक नर्सरी नहीं डाली है। ऐसे में वह भी खेतों में नर्सरी डालकर धान की रोपाई करने की तैयारी में जुट गए हैं।

यूपी में पारा 40 से नीचे रहने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में लोगों को गर्मी और हीटवेव दोनों से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। मौसम विभाग और मौसम की जानकारी देने वाले तमाम संस्थाओं की ओर से यह उम्मीद जताई गई है कि अगर एक-दो दिन की अंतराल पर बारिश की फुहारें पड़ती रह रही हैं तो पारा 35 से 40 डिग्री के बीच ही रहेगा। पारे के 40 डिग्री से ऊपर जाने की उम्मीद अब बहुत कम है। ऐसे में लोगों को अब गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि समस्या यह भी है कि इस दौरान बारिश होने से हवा में नमी बढ़ जाएगी। आद्रता बढ़ने की वजह से चिपचिपी गर्मी लोगों को बेहाल करती रहेगी। जिससे आने वाले दो-तीन महीना के बाद ही राहत मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post