Comments

6/recent/ticker-posts

यूपी में दस्तक देने वाला है मानसून || प्री मानसून वर्षा रोकेगी हीटवेव के कदम || मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

monsoon-is-about-to-knock-in-up-pre-monsoon-rain-will-prevent-heatwave-steps-meteorological-department-issued-alert
यूपी में दस्तक देने वाला है मानसून || प्री मानसून वर्षा रोकेगी हीटवेव के कदम || मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Up Weather update || Monsoon Alert || यूपी में 2024 में मानसून कब आएगा? जवाब है, उत्तर प्रदेश में जल्द ही मानसून दस्तक देने वाला है। अगले एक-दो दिन में प्री मानसून वर्षा से मानसून उत्तर भारत में कदम रखने की दस्तक दे देगा। यही प्री मानसून वर्षा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कहर ढा रहे हीटवेव के कदम को भी रोकेगा, उसे निष्क्रिय करेगा। इसके बाद जब मानसून पूरी तरीके से उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में सक्रिय हो जाएगा, तो चिलचिलाती गर्मी से उत्तर भारत के निवासियों को बड़ी राहत मिल जाएगी। अभी जो मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके अनुसार अगले दो से तीन दिनों के भीतर में मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडीशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और तेलंगाना में पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में मानसून कब आ रहा है?

मानसून को लेकर भारतीय मौसम विभाग की ओर से रोजाना अपडेट किया जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटे में ओडिशा, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों के साथ-साथ पूर्वी राजस्थान और बिहार के अलावा झारखंड के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों के साथ पंजाब और हरियाणा में भी कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान छिटपुट वर्षा की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में इसके चलते करीब आधा दर्जन राज्यों में मानसून से पहले मौसम सुहाना होता दिखने लगेगा। इसी के साथ उत्तर प्रदेश में भी मानसून की दस्तक हो जाएगी।

दिल्ली व आसपास के राज्यों में अभी रहेगा हीटवेव का असर

जून में बारिश कब होगी 2024 में? आमतौर पर माना जाता है कि जब मानसून दस्तक देता है तो उसके हफ्ते 10 दिन पहले से देश के तमाम हिस्सों में मौसम का रूख बदलने लगता है। लेकिन इस बार अभी जबकि मानसून केरल और तटीय दक्षिण भारत के कई राज्यों में दस्तक दे चुका है, तो भी अभी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से बताया जा रहा है कि दिल्ली में अभी एक हफ्ते तक हीट वेव का असर रह सकता है। हीट वेव का यह असर दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य निकटवर्ती राज्यों में भी देखने को मिलेगा। ऐसे में इन राज्यों और क्षेत्रों में गर्मी से तभी राहत मिलने की उम्मीद जताई गई है, जब मानसून समूचे देश में सक्रिय हो जाएगा।

उत्तर प्रदेश में बारिश का मौसम कितना है?

भारतीय मौसम विभाग की ओर से 8 जून से कर्नाटक के साथ महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान केरल के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, लक्षदीप, गोवा कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम बदल सकता है। दक्षिण गुजरात, जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों के अलावा ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, बिहार, झारखंड में भी हल्की से सामान्य बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश पूर्वांचल, दिल्ली पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के तमाम हिस्सों में बारिश के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Post a Comment

0 Comments