![]() |
Santkabirnagar News || संतकबीरनगर से बड़ी खबर || जमीनी विवाद में स्कूल प्रबंधक की हत्या || तीन घायल |
Santkabirnagar News || उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। संत कबीर नगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में जमीनी विवाद में पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के लोगों ने फायर कर दिया। गोली चलने से एक निजी स्कूल के प्रबंधक की मौत हो गई है। जबकि, तीन अन्य घायल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह है पूरा मामला
घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। संतकबीरनगर जिले कोतवाली क्षेत्र के महुई गांव में जमीन को लेकर विवाद हो गया। महुई गांव के धर्मेंद्र यादव (30) पुत्र राम नयन यादव का उनके पट्टीदार से जमीनी विवाद है। कुछ समय पहले जमीन की पैमाइश हुई, जिसके बाद उसी जमीन पर नाली का निर्माण किया जाना है। बताया जा रहा है कि विपक्षी पहले अपने खेत में मिट्टी पाट रहे थे। बाद में धर्मेंद्र की जमीन में भी मिट्टी पाट दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद में धर्मेंद्र यादव को गोली मार दी गई। जबकि उसके चाचा धर्मदेव और बड़े पिता योगेंद्र यादव व बजरंगी यादव को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। परिजन धर्मेंद्र को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
गांव में फोर्स तैनात
वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई। तीनों घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। धर्मेन्द्र की मौत से परिजन आक्रोशित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने भी गांव में पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया।
0 Comments