![]() |
अस्पताल में जन्मे इस बच्चे में दिखा कुछ अजूबा || डॉक्टर हो गए हैरान || देखने वालों की लगी लाइन || जानें क्या है पूरा मामला |
Ajab Gajab News || झारखंड के जमशेदपुर में अस्पताल में एक बच्चे ने जन्म लेने के बाद जैसे ही रोने के लिए मुंह खोला। डॉक्टर हैरान रह गए। डॉक्टर ने दांतों तले उंगली दबा ली कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल बच्चे ने जब रोने के लिए मुंह खोला, तो उसके नीचे जबड़े में दो छोटे-छोटे दांत निकले हुए थे। वह बड़ा क्यूट लग रहा था, लेकिन आमतौर पर ऐसा संभव नहीं होता। आमतौर पर बच्चों के जन्म लेने के कई महीने बाद धीरे-धीरे दांत निकलते हैं। ऐसे में नवजात शिशु के जबड़े में दांत होना वाकई में हैरान करने वाला है। इस खबर के वायरल होने के बाद अस्पताल में बच्चों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं, डॉक्टरों ने बताया ऐसा बहुत ही दुर्लभ होता है।
सर्जरी के बाद निकाल दिए गए दांत
अपने जिगर के टुकड़े के जबड़े में जन्म के समय ही दांत देखकर उसके माता-पिता हैरान रह गए। वह इस बात को लेकर घबराने लगे कि जन्म के साथ बच्चे में दांत होने से कहीं उसके स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव न पड़े। तब डॉक्टरों की टीम ने नवजात के माता-पिता को समझाया कि ऐसा दुर्लभ जरूर है। लेकिन यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। सर्जरी कर बच्चों के दांत को निकाला जा सकता है। माता-पिता के सहमत होने के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर 14 जून 2024 को नवजात शिशु के दोनों दांत निकाल दिए। डॉक्टर के मुताबिक जन्म के समय निकले दांत को निकाल देने के बाद बच्चा अब पूरी तरीके से स्वस्थ है।
जमशेदपुर जिले का है मामला
मामला झारखंड के जमशेदपुर जिले का है। जमशेदपुर जिले के सरमाजदा निवासी शिवा कारवा की पत्नी सुनीता को बीते 11 जून 2024 को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने उसे जमशेदपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सामान्य जांच के बाद सुनीता ने बच्चे को जन्म दिया। बच्चे ने जन्म के समय ही जब रोने के लिए मुंह खोला, तो उसके नीचे के जबड़े में दो छोटे-छोटे दांत दिखाई पड़े। यह बात जब डॉक्टर ने परिजनों को बताई तो वह सहम गए। उनके मन में कई तरह के सवाल उठने लगे। डॉक्टर ने माता-पिता की की जिज्ञासा और डर को शांत किया और बताया कि यह दुर्लभ मामला जरूर हो सकता है। लेकिन इसमें कोई घबराने वाली बात नहीं है।
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस पर क्लिक करें
डॉक्टर ने लाखों में एक बच्चे में होता है ऐसा
नवजात शिशु में जन्मजात दांत होने की खबर पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विमलेश कुमार ने बच्चे की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं है। लेकिन दुर्लभ जरूर है। लाखों लाखों जन्म लेने वाले बच्चों में से किसी एक दो में ही ऐसा देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि उनके जीवनकाल में यह दूसरा मामला है। बताया कि नवजात शिशु के दोनों दांत निकाल दिए गए हैं। वह पूरी तरीके से स्वस्थ है। दांत निकालने की जरूरत इसलिए पड़ी कि बच्चा सही तरीके से स्तनपान कर सके।
0 Comments