Comments

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश में आज का मौसम || यूपी के पूर्वांचल में भोर में बदला मौसम || झमाझम बारिश से पारा आया 40 डिग्री से नीचे

todays-weather-uttar-pradesh-weather-changed-morning-purvanchal-up-temperature-dropped-below-40-degrees-due-heavy-rain
उत्तर प्रदेश में आज का मौसम || यूपी के पूर्वांचल में भोर में बदला मौसम || झमाझम बारिश से पारा आया 40 डिग्री से नीचे

Up Me Mansoon Kab Aayega || Basti News || Up Weather Update Today || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में गुरुवार की भोर में गरज-चमक और आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। भीषण गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की। तापमान में भी 5 से 8 डिग्री की गिरावट का असर गर्मी में आई कमी से महसूस किया जा सकता है। भोर में बारिश से पहले 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं। अभी कहीं से भी किसी तरह की हानि की सूचना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से जताई गई बारिश को लेकर पूर्वानुमान सच साबित हुआ। पूर्वांचल के कई जिलों में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली और हल्की से मध्यम बारिश के साथ लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार भोर में करीब 5 बजे बारिश को लेकर अलर्ट मैसेज भेजा गया। जिसमें बताया कि अगले 3 घंटों में अंबेडकरनगर, आज़मगढ़, बस्ती, गोरखपुर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, सुल्तानपुर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ ओले पड़ने की संभावना है। यह पूर्वानुमान सच साबित हुआ।

हीटवेव से मिल सकती है तहत

पूर्वांचल में गुरुवार को उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा, प्री मानसून बारिश उत्तर प्रदेश में कब होगी, मानसून उत्तर प्रदेश में कब दस्तक दे रहा है, जैसे सवालों पर भारतीय मौसम विभाग का सटीक पूर्वानुमान बड़ी राहत दे गया। माना जा रहा है कि 6 से 7 जून तक उत्तर के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता हैं। पूर्वांचल के साथ मध्य उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलता रहेगा। इसी के क्रम में 6 जून की सुबह 4 बजे अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं। बिजली कड़कने के साथ ही बारिश शुरू हो गई और बारिश होती रही। दिन में आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है। इससे लोगों ने भीषण गर्मी से बड़ी राहत महसूस की है। मौसम विभाग की ओर से इसे प्री मानसून वर्षा की कैटेगरी में रखा जा सकता है।

अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है मासूम

भारतीय मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर बड़ी बात कही गई है। कहा गया है कि अगले से तीन-चार दिनों के भीतर मानसून दक्षिणी महाराष्ट्र, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के साथ दक्षिणी ओडिशा, पश्चिम उत्तर पश्चिम मध्य भारत और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे सकता है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में अगले 7 दिनों के भीतर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा आदि निकटवर्ती प्रदेशों में भी अगले 5 दिनों के दौरान तेज बारिश का हाई अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम भारत में जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में अगले तीन-चार दिनों के भीतर मौसम बदल सकता है।

यूपी में कब आएगा मानसून

उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से मानसून कब दस्तक देगा। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है। महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों में 10 जून तक मानसून सक्रिय हो सकता है। वहीं, मध्य प्रदेश में 25 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है। तटीय राज्य गुजरात में 20 से 25 जून के बीच मानसून की आहट हो सकती है। राजस्थान में 30 जून और 5 जुलाई के मध्य मानसून का आना हो सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 जून और 20 जून के आसपास मानसून की दस्तक हो सकती है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बताया है कि इस बार मानसून की एंट्री वाराणसी या गोरखपुर के रास्ते 18 से 20 जून के बीच हो सकती है। राजधानी लखनऊ में मानसून पहुंचने की संभावना 23 से 25 जून के बीच जताई गई है। जबकि, दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून 2024 को हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments