![]() |
NEET Result 2024 || नीट परीक्षा में 277वीं रैंक लाने वाले देवेंद्र ने बताया तैयारी का सीक्रेट, जानें क्या कहा उन्होंने |
NEET UG Result 2024 Latest News in Hindi || हौसला हो तो कोई भी मंजिल पाई जा सकती है। सफलता कदम चूमेगी। इसके साथ मेहनत का साथ मिल जाए तो नाम का डंका बजना तय है। इन सब बातों को सच कर दिखाया है बस्ती जिले के कुदरहा विकास खंड क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी देवेंद्र श्रीवास्तव ने। देवेंद्र ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (यूजी) में बड़ी सफलता पाई है। उन्हें नीट में 277वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता ने बस्ती जिले का मान बढ़ाया है।
नीट की तैयारी कैसे करें, सवाल पर बोले देवेंद्र
देवेंद्र के पिता अनिल कुमार श्रीवास्तव एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। उनकी मां और पुष्पलता श्रीवास्तव भी उच्च शिक्षित होने के साथ हाउस वाइफ हैं। देवेंद्र ने इस सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और पिछले आईआईटी की परीक्षा पास कर चुके बड़े भाई शिवेंद्र को देते हुए कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद एक साल कोटा में तैयारी की। कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम हुआ कि उन्हें पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल सकती है। बस इसका एक मंत्र है, वह है कम से कम हर रोज छह घंटे मन लगाकर तैयारी की जाए। सफलता मिलते देर नहीं लगेगी।
हर क्लास में अव्वल रहे देवेंद्र
देवेंद्र की हाईस्कूल तक की पढ़ाई चकदहा के लिटिल फ्लॉवर स्कूल में हुई। यूनिक साइंस एकेडमी से इंटर तक में वह क्लास में अव्वल रहे। इसके बाद वह कोटा तैयारी करने चले गए। पहले ही प्रयास में नीट परीक्षा में 720 पूर्णांक में 715 अंक के साथ 277वीं रैंक हासिल मिली है।
इन्हें भी मिली नीट में सफलता
बस्ती जिले की अनन्या दुबे ने भी नीट परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। कलवारी क्षेत्र के मनौवा गांव निवासी पंकज कुमार दुबे की पुत्री अनन्या को 39525वीं रैंक मिली है। अनन्या को 720 के पूर्णांक में 639 अंक मिले हैं। अनन्या की माता प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। अनन्या को नीट परीक्षा 2024 में सफलता पहले प्रयास में मिली है।
0 Comments