![]() |
UP Monsoon update 2024 || यूपी में मानसून कब आएगा || इस दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो जाएगी मानसून की एंट्री! |
UP Monsoon 2024 updates || समूचे उत्तर भारत में इन दोनों भीषण गर्मी पड़ रही है। आम जनजीवन बेहाल है। लू यानी हीटवेव इस कदर जला रही है कि नौतपा के दिनों को भी लोग भूलने लगे हैं। दोपहर में सड़कें सूनी हो जा रही हैं। लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। ऐसे में अब गर्मी से राहत मिलने की आखिरी उम्मीद मानसून पर टिकी गई है। हालांकि देश के दक्षिणी हिस्सों और बंगाल की खाड़ी में मानसून सक्रिय हो चुका है, लेकिन अभी उत्तर भारत में इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। हालांकि अब तक प्री मानसून वर्षा हो जानी चाहिए थी, लेकिन मानसून के मौजूदा रुख ने सभी को हैरान कर रखा है। ऐसे में लोग सिर्फ यह इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर भारत व पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल में मानसून कब एंट्री करेगा।
20 जून के आसपास हो सकती है मानसून की एंट्री
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून 19 से 20 जून के आसपास एंट्री करता है। इसके चार-पांच दिनों के भीतर मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो जाता है। लेकिन इस बार मानसून को लेकर कुछ सटीक भविष्यवाणी अभी तक नहीं की गई है। ऐसे में विगत कुछ वर्षों के मानसून के पैटर्न पर नजर डालें तो यह उम्मीद जताई जा रही है कि मानसून 19 से 21 जून के भीतर पूर्वी उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के रास्ते उत्तर प्रदेश में एंट्री कर सकता है। इसके एक-दो दिन पहले से ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगेगा। इसी के साथ ही गर्मी से राहत मिलने की भी उम्मीद बढ़ जाएगी।
अभी 4 से 5 दिन रहेगा हीटवेव का असर
समूचा उत्तर भारत इन दिनों हीट वेव की चपेट में है। इसे लेकर बुधवार को ही रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री से लेकर 44-45 डिग्री के आसपास तक रहा। हालात यह रहे की धूप में निकलने से लोग घबराने लगे। गुरुवार को भी हीटवेव या भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिखाई दे रही है। सुबह होते ही धूप लोगों को परेशान करने लगी। गुरुवार को मौसम में एक और आश्चर्यजनक बात देखने को मिली। वह यह रही कि सुबह के समय उमस अचानक तेजी से बढ़ गई। गांव के बड़े-बुजुर्गों और अनुभवी लोगों की मानें तो इसे प्री मानसून वर्षा का एक संकेत माना जा सकता है। लेकिन, जब तक बादल आसमान में छा न जाएं, स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
इन जिलों में हीटवेव का ज्यादा रहेगा असर
उत्तर प्रदेश समेत पूर्वांचल के कई जिलों में बृहस्पतिवार को भी हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है। बुधवार को मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट में उत्तर प्रदेश के कई जिलों को शामिल किया गया है। ऐसे में हीटवेव को लेकर अभी कुछ दिन और सतर्क रहने की जरूरत है। बताया गया है कि बस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई और फर्रुखाबाद जिले में लू का असर रहेगा। लखनऊ, कन्नौज, उन्नाव, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और गौतमबुद्धनगर में भी हीटवेव की संभावना बनी रहेगी है। बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया और उसके आसपास के जिलों में भी तेज गर्म हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।
0 Comments