![]() |
खुशखबरी || यूपी के इस शहर में कीजिए फोरलेन से एंट्री || इस दिन तक बनकर तैयार हो जाएगी फोरलेन सड़क |
Up Basti News || उत्तर प्रदेश में इन दिनों सड़कों का जाल बिछ रहा है। जर्जर सड़कों की मरम्मत द्रुत गति से हो रही है। तो कई टू लेन की सड़क फोरलेन में तब्दील हो रही हैं। कुछ इसी तरह की खुशखबरी उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर वासियों के लिए है। नेशनल हाईवे 28 से बस्ती शहर में 30 जून के बाद से एंट्री के लिए फोरलेन सड़क बनाकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। बस्ती की जिलाधिकारी अंद्रा वामसी की ओर से कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया है कि बड़ेबन कंपनी बाग फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य हर हाल में 30 जून तक पूरा कर लिया जाए।
महानगरों के जैसा लुक मिल जाएगा बस्ती शहर को
बड़ेवन कंपनी बाग फोरलेन मार्ग पर निर्माण कार्य का अधिकांश हिस्सा पूरा कर लिया गया है। नेशनल हाईवे 28 से बड़ेबन से कटरा की तरफ जैसे ही आप बढ़ेंगे। आपको अभी से ही महानगरों वाली फीलिंग होने लगेगी। चौड़ी सड़क न जाम का झंझट न कहीं रुकने की जरूरत, करीब पौने दो किलोमीटर का सफर इस कदर आसान होने लगा है कि जिस सड़क पर पहले सफर करने में आधे घंटे तक का वक्त लग जाता था। वहीं अब इस सड़क पर सफर अब महज 5 से 7 मिनट में सफर पूरा किया जा सकता है।
पहले 7 मीटर थी चौड़ाई, अब हुई 22 मीटर
बड़ेबन कंपनी बाग फोरलेन मार्ग की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पूर्व में यह सड़क महज 7 मीटर चौड़ी थी। जबकि अब यह सड़क 22 मीटर चौड़ी हो गई है। इस सड़क पर बीच में डिवाइडर बनेंगे और रोड लाइट भी लगाई जाएगी। अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देशित कर दिया है। बता दें कि, नेशनल हाईवे 28 से बस्ती शहर में प्रवेश का यह मुख्य मार्ग है। ऐसे में इस सड़क के महज 7 मीटर चौड़ी होने की वजह से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। ऐसे में साल 2023 में इसे फोरलेन करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया। जिस पर शासन की ओर से फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 16.58 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया। अब इस सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है। और 30 जून के बाद इस फोरलेन सड़क पर आप फर्राटा भर सकते हैं।
0 Comments