Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया लोलपुर विक्रमजोत तटबंध का निरीक्षण || जानें मंत्री ने क्या कहा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
basti-news-jalshakti-minister-swatantra-dev-singh-inspected-lolpur-vikramjot-embankment-basti
Basti News || बस्ती में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया लोलपुर विक्रमजोत तटबंध का निरीक्षण || जानें मंत्री ने क्या कहा

Basti News || उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को बस्ती पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। तहसील हर्रैया क्षेत्र के घाघरा नदी के बांये तट पर निर्मित अतिसंवेदनशील लोलपुर विक्रमजोत तटबन्ध का निरीक्षण किया। यहां पर बाढ़ सुरक्षा को लेकर कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जलशक्ति मंत्री के साथ हर्रैया विधायक अजय सिंह ने उन्हें क्षेत्र के तटबंधों की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी दी।

प्रस्तावित कार्य को पाया पूर्ण

निरीक्षण के समय जलशक्ति मंत्री की ओर से देखा गया कि जनपद बस्ती के तहसील हर्रैया में घाघरा (सरयू) नदी के बाएं तट पर निर्मित लोलपुर विक्रमजोत तटबंध की सुरक्षा के लिए किलोमीटर 0.950 पर 01 स्पर के निर्माण कार्य की परियोजना का प्रस्तावित कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके अतिरिक्त अधिशासी अभियता ने अवगत कराया कि बाढ़ काल के दौरान लगातार गेज का मापन किया जाता है। जनप्रतिनिधियों, जिला-प्रशासन एवं बाढ़ सुरक्षा समितियों को बाढ़ व जलस्तर की सूचना दी जाती है।

बाढ़ समितियों से हमेशा रखा जाए सम्पर्क

यूपी के जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि जलस्तर की सूचना बाढ़ सुरक्षा समितियों को सूचित करते हुए उनसे लगातार सम्पर्क भी बनाए रखा जाए, जिससे बाढ़ प्रबंधन ठीक प्रकार से किया जा सके। वहीं, जलशक्ति मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त रिजर्व स्टॉक रखा जाए। बाढ़ की स्थिति में तत्परता से तटबंधों को सुरक्षित रखा जाए।

Post a Comment

0 Comments