![]() |
Basti News || अचानक कलवारी पहुंचे डीएम व एसपी || बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का देखा हाल |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के जिलाधिकारी रवीश गुप्ता और पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी शनिवार को अचानक कलवारी पहुंच गए। यहां उच्चाधिकारियों ने सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने और सरयू नदी के जल स्तर पर निरंतर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ सुरक्षा समितियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा जाए और जलस्तर की नियमित निगरानी की जाती रहे।
डीएम एसपी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
बता दें कि, प्रत्येक वर्ष सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से कलवारी, दुबौलिया और उसके आसपास के क्षेत्र में पानी भर जाता है। हालांकि इस साल बाढ़ की स्थिति अभी व्यापक नहीं हो पाई है। लेकिन फिर भी नदी से सटे कुछ गांव में बाढ़ का पानी पहुंचने लगा है। इसमें सुविखा बाबू समेत अन्य गांव शामिल हैं। बाढ़ प्रवाहित क्षेत्र की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में वह शनिवार को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय दौरा करने पहुंचे थे।
इसे भी पढ़ें...
राहत व बचाव कार्य में न हो शिथिलता
कलवारी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार कर्मचारी भ्रमण पर रहें। जहां कहीं भी लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं। उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाएम राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की शिथिलता सामने नहीं आनी चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की मौजूदगी हर समय रहे। ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को किसी भी स्थिति में परेशान ना होना पड़े।
0 Comments