![]() |
यूपी का मौसम || चंद घंटों की बारिश ने और बढ़ाई उमस || अब झमाझम बारिश का इंतजार || जानें कब होगी बारिश |
Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || अगर आप बारिश का इंतजार कर रहे हैं। तो यह खबर आपको थोड़ी राहत देने वाली हो सकती है। दरअसल एक सवाल आपके मन में होगा कि गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों में इस समय मानसून जमकर बरस रहा है। कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं। नदियां उफान पर हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में पिछले कई दिनों से मौसम रूठा हुआ है। मानसून लगातार दगा दे रहा है। आसमान में बादल तो हैं, लेकिन बारिश का कहीं नामोनिशान नहीं है। ऐसे में उमस भरी गर्मी से पूरब से लेकर पश्चिम और बुंदेलखंड से लेकर समूचे उत्तर प्रदेश में लोग परेशान हैं।
अगले 24 से 48 घंटे में बारिश की उम्मीद
मौसम विभाग की ओर से आए दिन मानसून के फिर से सक्रिय होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लेकिन इन सब के बाद भी मानसून उत्तर प्रदेश में शांत पड़ा हुआ है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि झारखंड के कई हिस्सों और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र अब पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं, उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र समुद्र तल से करीब डेढ़ किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। इसकी वजह से अगले 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य से अधिक वर्षा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई।
पूर्वांचल में भी बारिश की है संभावना
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में भी अगले 24 से 48 घंटे में मौसम के बदलने की संभावना व्यक्त की गई है। हालांकि शुक्रवार की भोर में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में करीब एक से डेढ़ घंटे बारिश हुई। दोपहर में भी 11:30 बजे के आसपास कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। लेकिन फिर से धूप खिल जाने से उमस और बढ़ गई। हालांकि अब उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की स्थितियां बन रही हैं। अगर ऐसा होता है तो आपके इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। जैसे, पूर्वांचल में बारिश कब होगी? गोरखपुर में बारिश कब होगी? बस्ती में बारिश कब होगी? पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश कब होगी? बुंदेलखंड में बारिश कब होगी?
किसान भी कर रहे बारिश का इंतजार
उत्तर प्रदेश में धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। यहां तक की 80 फीसदी से ज्यादा किसान करीब 10 दिन पहले ही धान की रोपाई पूरी कर चुके हैं। जिस समय उन्होंने धान की रोपाई की थी, उस समय मानसून सक्रिय था और झमाझम बारिश हो रही थी। खेतों में पानी भर गया था, लेकिन अब मानसून के रूठ जाने की वजह से खेतों में पानी सूखने लगा है। बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया जैसे जिलों में खेतों में पानी सूखने लगा है। ऐसे में किसान अब बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जिस समय मानसून ने उत्तर प्रदेश में दस्तक दी थी उम्मीद की जा रही थी कि इस साल मानसून बेहतर स्थिति में रहेगा और धान का उत्पादन भी अच्छा होगा। लेकिन अब किसान चिंतित नजर आने लगे हैं। हालांकि इन सब के बीच माना जा रहा है कि आने वाले 24 से 48 घंटे में उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो सकती है।
0 Comments