WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
![]() |
Basti News || बस्ती में अचानक इस थाने पर पहुंचे एडिशनल एसपी || जानें क्या थी वजह |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह मंगलवार देर रात करीब एक बजे अचानक नगर थाना पहुंच गए। यहां उन्होंने नगर थाने का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जानें क्या दिया निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की ओर थाना नगर का निरीक्षण करने के दौरान क्षेत्राधिकारी हर्रैया भी उनके साथ रहे। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय, मेस, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, सीसीटीएनएस कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। एएसपी ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों को भी देखा और उनके उचित रख-रखाव का निर्देश दिया। साथ ही थाना परिसर की साफ-सफाई के लिए संबंधित को आदेशित भी किया।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
0 Comments