![]() |
Basti News || बस्ती में झाड़ियों के बीच मिला ऐसा कुछ बुलानी पड़ गई पुलिस |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरथपुर में झाड़ियों के बीच लोगों ने कुछ ऐसा देखा कि पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो झाड़ियों के बीच एक युवक का श*व पड़ा मिला है। पुलिस ने श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान कर ली गई है। वहीं, परिजनों की ओर से ह*त्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
राजगीर का काम करता था मृतक
पुलिस के अनुसार श*व की पहचान संतोष (30) पुत्र बम भोले के रूप में हुई है। वह क्षेत्र में राजगीर का काम करता था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को वह संत कबीर नगर गया था। शाम को लौटने के बाद फिर से वह कहीं चला गया। इसके बाद घर नहीं लौटा। दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह उसका श*व गांव के रास्ते के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की ओर से बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृ*त्यु के कारण के बारे में पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments