![]() |
बस्ती में आज बूंदाबांदी के आसार || मानसून की गुजरात से शुरू हुई विदाई || जाते जाते उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में हो सकती है बारिश |
Up Rain Alert || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश से मानसून जल्द ही विदा लेने की तैयारी में है। मौसम केंद्र के अनुसार कहा जा रहा है कि सोमवार से मानसून की गुजरात से विदाई होने के आसार बनते दिख रहे थे। लेकिन अभी भी मानसून कमजोर पड़ते वक्त भी बारिश करने की अवस्था में देखा जा सकता है। इसका असर आने वाले एक सप्ताह के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों और उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि माना यह जा रहा है कि मौसम की विदाई इस बार 10 दिन की देरी से हो रही है। ऐसे में अभी कुछ दिन बूंदाबादी और बारिश के आसार बने रहेंगे। आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रहेगी।
मानसून की वापसी के बन रहे अनुकूल हालात
इस बार मानसून हर बार की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही बरसा। इससे कहीं गर्मी से राहत मिली तो कहीं बाढ़ और जलभराव के रूप में आफत भी सामने आई। माना जा है कि बीते 23 सितंबर से गुजरात से मानसून विदा लेने की स्थिति में आ सकता है। इसके बाद पश्चिमी राजस्थान और कच्छ से दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी की भी अनुकूल परिस्थितियां बनती दिखने लगी हैं। ऐसे में अगले एक से डेढ़ सप्ताह का वक्त और लगेगा, मानसून उत्तर भारत से पूरी तरह से विदा ले लेगा। लेकिन तब तक बारिश के आसार बने रहेंगे।
इन राज्यों में कमजोर पड़ता दिख रहा मानसून
मौसम केंद्र की ओर से यह अनुमान जताया गया है कि मानसून कई राज्यों में कमजोर पड़ता दिख रहा है। इसमें मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, तमिलनाडु, रायलसीमा, केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर होता प्रतीत हो रहा है।
https://www.youtube.com/@purvanchalsandesh
बस्ती में आज बारिश के आसार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार को मौसम बदलने की संभावना दिख रही है। माना जा रहा है कि सुबह होते-होते आसमान में बादल छा सकते हैं और बूंदाबादी भी हो सकती है। वहीं, यह स्थिति अगले 2 से 3 दिन तक बनी रह सकती है। बता दें कि मौसम विभाग की ओर से पहले ही यह पूर्वानुमान जताया जा चुका है कि उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 25 या 26 सितंबर से मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। उस समय हल्की से सामान्य वर्षा भी देखने को मिल सकती है। लेकिन, ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 24 सितंबर से ही मौसम बदलने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में अगर बूंदाबांदी या हल्की बारिश होती है, तो लोगों को एक बार फिर उमस भरी गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत मिल जाएगी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें...
https://chat.whatsapp.com/HOE1ECNYd20Jlu25Qnps4N
0 Comments