![]() |
रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज की सफाई में आप भी कर रहे हैं यह गलती || तो पड़ सकता है महंगा || जानें फ्रिज साफ करने का सही तरीका |
How to clean refrigerator || Refrigerator Cleaning Tips || आजकल के दौर में तकरीबन हर मध्यम और उच्च वर्गीय परिवार में रेफ्रिजरेटर यानी फ्रिज दैनिक जरूरत का सामान बन गया है। रेफ्रिजरेटर में दूध, सब्जी, फल आदि को कई दिनों तक सुरक्षित और ताजा रखा जा सकता है। वहीं, गर्मी के दिनों में तो ठंडे पानी के लिए फ्रिज सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है। इन सब के बीच महीने दो महीने में फ्रिज की सफाई भी करनी पड़ती है। आमतौर पर फ्रिज की सफाई करते समय कुछ लोग कई गलतियां करते हैं। जिससे गैस लीक कर जाने समेत वायरिंग डिस्टर्ब होने तक की समस्या आ जाती है। इसे बाद में ठीक करने पर 3 से 4 हजार रुपये तक का खर्चा आ जाता है। जबकि कुछ छोटी बातों का ध्यान रखकर इन समस्याओं से आसानी से बचा जा सकता है। तो लिए इस लेख में आपको बताते हैं कि फ्रिज की देखभाल कैसे करें और सफाई करने के लिए कौन सा तरीका अपनाएं।
फ्रीजर में बर्फ जम जाने पर इस तरह करें सफाई
अक्सर करके फ्रिज के पुराना होने पर फ्रीजर में बर्फ जमने की समस्या आने लगती है। कई दिनों तक बर्फ न निकालने की स्थिति में पूरा फ्रीजर ही बर्फ से भर जाता है। ऐसी स्थिति में लोग बर्फ निकालने के लिए कुछ गलत तरीके आजमाते हैं। जिसकी वजह से गैस लीक हो जाने की समस्या आ जाती है। दरअसल लोग करते क्या है कि बर्फ को निकालने के लिए किसी नुकीली चीज से बर्फ को तोड़ने की कोशिश करते हैं। इससे फ्रीजर की दीवार पर चोट लगने से कंप्रेसर के पाइप के कनेक्शन में छेद हो जाता है और इससे गैस तुरंत लीक हो जाती है। जिससे फ्रिज ठंडा करना बंद कर देता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पहले तो किसी नुकीली चीज का प्रयोग बर्फ निकालने के लिए ना करें। बर्फ निकालने का सबसे आसान तरीका यह है कि फ्रिज को थोड़ी देर के लिए बंद कर दें। इससे फ्रीजर में जमी बर्फ पिघल जाएगी और दीवारों को छोड़ देगी। इसके बाद बर्फ को निकाल कर बाहर फेंक दीजिए और फ्रीजर को डिटर्जेंट में भिगोए कपड़े से पोंछकर साफ कर दीजिए।
गंदगी, दाग और बदबू को ऐसे करें खत्म
अक्सर ऐसा होता है कि फ्रिज में सब्जी, फल आदि खराब हो जाने की स्थिति में या उसके टुकड़े पड़े रह जाने की स्थिति में फ्रिज से बदबू आने लगती है। इसके साथ ही फ्रिज की अंदरूनी सतह पर या दीवाल पर दाग धब्बे भी लग जाते हैं। इसकी सफाई भी सावधानी पूर्वक करने की जरूरत है। यहां आपको बता दें कि फ्रिज की सफाई करने से पहले फ्रिज के प्लग को बिजली के बोर्ड से अलग कर दें। ताकि फ्रिज में करंट ना आए। इसके बाद फ्रिज में रखें सभी सामान को बाहर निकाल दें। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा को पानी में अच्छी तरह से घोल लें। इस घोल में सूती कपड़े को भिगोकर दाग धब्बों पर रगड़ें। थोड़ी देर में दाग धब्बे छूट जाएंगे। इसके बाद फ्रिज को सुखाकर उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं, फ्रिज से आने वाली बदबू की बात करें तो इसके लिए किसी सूखे कपड़े में वनीला एक्सट्रैक्ट को लें और किसी बड़े बाउल में डालकर फ्रिज के केंद्र में रख दें। इससे कुछ दिन में फ्रिज के अंदर की बदबू खत्म होने लगेगी।
Frequently Asked Questions
फ्रिज को साफ करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
एक टी स्पून बेकिंग सोडा को पानी में घोलें। इस घोल से फ्रिज के दाग-धब्बों को साफ करें। धोने के बाद साफ कपड़े से सुखाएं।
फ्रिज के अंदर पीले दाग कैसे साफ करें?
फ्रिज के दाग-धब्बों को साफ करने के लिए आप विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आधा कप विनेगर में बेकिंग सोडा डाल कर घोल बना लें। इस घोल में नरम कपड़े या स्पंज को भिगोकर फ्रिज के दाग-धब्बों पर अच्छे से रगड़ते हुए साफ करें।
फ्रिज को कितने नंबर पर रखना चाहिए?
ठंड के मौसम में फ्रिज को 1-2 या फिर 3 नंबर पर रखना चाहिए। बरसात में इस सेटिंग को 3-5 के बीच रखना अच्छा माना जाता है। अगर बहुत गर्मी पड़ रही है तो इसे High Cooling 6-7 नंबर पर ही सेट कर सकते हैं।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से आप समझ गए होंगे कि फ्रीज को सावधानी के साथ साफ करना जरूरी है। वैसे भी आपको महीने में एक बार फ्रिज को डीप क्लीन करना चाहिए। यदि आपके पास समय है तो हफ्ते में एक बार सफाई जरूर करें। रेफ्रिजरेटर की सफाई करना इतना आसान नहीं होता है। छोटी सी लापरवाही, फ्रिज को खराब कर सकती है।
0 Comments