![]() |
बस्ती मंडल से विदा ले चुका मानसून || झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना || अब धीरे धीरे ठंड देने लगेगी दस्तक |
Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || 48 घंटे से अधिक बरसाने के बाद मानसून उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल से लगभग विदा ले चुका है। पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि अब बारिश की उम्मीद बेहद कम है, लेकिन अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इसकी संभावना आने वाले दिनों में मौसम के रुख पर काफी कुछ निर्भर करेगी। ऐसे में अब बारिश का मौसम गुजर चुका है। अब धीरे-धीरे ठंड दस्तक देने लगेगी।
रविवार दोपहर बाद से छंटने लगे बादल
उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल में 26 दिसंबर की दोपहर के बाद से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ वह 29 सितंबर की सुबह तक जारी रहा। 29 सितंबर को दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे। लेकिन दोपहर के बाद बादल छंटने लगे। इससे लोगों ने बारिश से थोड़ी राहत महसूस की। और इसी के साथ बारिश का मौसम भी लगभग बीत चुका है। हालांकि पिछले दिनों हुई बारिश से मौसम काफी अच्छा हो गया है और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिल गई है।
किसानों के चेहरे पर छाई खुशी
मानसून के आखिरी दौर में कोई बारिश से किसान गदगद हैं। धान के खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे पर रौनक दिखने लगी है। किसानों का मानना है कि मानसून की यह बारिश उन्हें काफी राहत दे गई है। अब धान के खेतों में बहुत जरूरी होने पर ही पानी चलाना पड़ेगा। ऐसे में कुल मिलाकर इस बार मानसून धान की फसल के लिए काफी अनुकूल माना जा सकता है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार धान की पैदावार भी अच्छी हो सकती है।
0 Comments