![]() |
Up Rain Alert || आसमान में घिरने लगे बादल || रिमझिम फुहारों और हवा के झोंकों से मौसम हुआ सुहाना || जानें कब होगी झमाझम बारिश |
Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में मौसम का रुख एक बार फिर से बदलने लगा है। कमजोर पड़ा मानसून भी अब मजबूती अख्तियार करने की दिशा में कदम बढ़ाता दिख रहा है। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे के भीतर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बन सकती है। इसके संकेत रविवार सुबह से ही दिखने लगे हैं। रविवार सुबह को कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं, इसके साथ तेज हवा के झोंकों की वजह से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भी दोपहर करीब 2 बजे घने काले बादल आसमान में छाए तो लगा कि यहां बारिश का दौर अभी से ही शुरू हो सकता है, लेकिन रिमझिम फुहार के अलावा बारिश का असर देखने को नहीं मिली। हालांकि इन सब के बीच उमस भरी गर्मी से लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है।
उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल
उत्तर प्रदेश में बीते सप्ताह बहुत कम बारिश हुई। कई जिलों में तो बिल्कुल भी बारिश देखने को नहीं मिली। इस दौरान तेज धूप खिलने की वजह से उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। शुक्रवार, शनिवार की रात उमस भरी गर्मी के चलते लोग रात भर करवट बदलते रहे। कूलर और पंखे चलने के बाद भी पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा था। ऐसे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश में लोग इंतजार करने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में मौसम कब बदलेगा? उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से कब सक्रिय होगा? उत्तर प्रदेश में मानसून कब बरसेगा? पूर्वांचल में बारिश कब होगी? पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश कब होगी? गोरखपुर में बारिश कब होगी? वाराणसी में बारिश कब होगी? लखनऊ में बारिश कब होगी?
अगले 24 से 48 घंटों में बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 2 या 3 सितंबर से बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसमें उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिले शामिल हैं। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के आसपास के जिलों में भी बारिश होने की संभावना जताई गई है। फिलहाल जिन जिलों में इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। वहां बारिश की संभावना सबसे अधिक बन सकती है। ऐसे में यह उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो अभी उमस भरी गर्मी झेलने को विवश हैं। ऐसे में आने वाले कुछ घंटों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना बन सकती है। इसमें पूर्वांचल के गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, संत कबीर नगर, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत कई जिले शामिल हैं।
किसानों को भी मिलेगी राहत
उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश कम होने की वजह से कई जिलों में किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। ऊंचे क्षेत्रों में धान के खेतों में पानी सूखने लगा है। जबकि निचले इलाकों में अभी स्थिति सामान्य बनी हुई है। ऐसे में आसमान में बादलों के छाने से किसानों के चेहरे पर भी एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। ऐसे में अगले 24 से 48 घंटे की भीतर अगर बारिश होती है, तो इसका फायदा किसानों को भी मिलेगा। उन्हें निजी संसाधनों से धान के खेतों में पानी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, किसानों का मानना है कि सितंबर के महीने में शुरुआती दिनों में अगर मानसून की बारिश अच्छी हो जाती है, तो धान की फसल का उत्पादन इस बार अच्छा होने की उम्मीद बढ़ जाएगी। फिलहाल यह सब कुछ आने वाले दिनों में मौसम का क्या रुख रहता है, इस पर निर्भर करेगा।
0 Comments