![]() |
Up Rain Alert || यूपी में 24 से 36 घंटे के भीतर बदलेगा मौसम || जानें आपके जिले में कब होगी बारिश |
Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद एक बार फिर जगने लगी है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई है कि अगले 24 से 36 घंटे के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। आसमान में बादल छा सकते हैं। कहीं सामान्य तो कहीं अच्छी बरसात देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से मौसम को लेकर आया यह अपडेट उन लोगों को बड़ी राहत दे सकता है, जो लोग इन दिनों उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं। दरअसल, इस समय उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश न के बराबर हो रही है। अधिकांश जिलों में पूरे दिन धूप खिली रह रही है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से यह संभावना व्यक्त करना कि अगले एक से दो दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश में मौसम बदल सकता है। बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है।
पूरब से पश्चिम तक पड़ सकती हैं बारिश की फुहारें
ऐसा नहीं है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी पड़ रही है या बारिश नहीं हो रही है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर में हल्की वर्षा देखने को मिली। वहीं, वाराणसी और गोरखपुर तथा मेरठ जिले में भी हल्की फुहारे पड़ीं, लेकिन इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। ऐसा भी नहीं कहा जा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में जब तक झमाझम बारिश नहीं होती है। तब तक उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद न के बराबर है। वहीं, उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लोग मानसून के दोबारा सक्रिय होने का इंतजार करने लगे हैं।
बुधवार से बदल सकता है मौसम
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में बुधवार से मौसम बदलने की उम्मीद जताई गई है। मौसम संबंधी जानकारी देने वाली एक वेबसाइट की ओर से भी बुधवार से बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इस वेबसाइट की ओर से यह जानकारी साझा की गई है कि बुधवार को आसमान में बादल छा सकते हैं। हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो पूर्वांचल के कई जिलों में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। इसमें गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया, जौनपुर, आजमगढ़ और इसके आसपास के जिले शामिल हैं।
किसानों के भी खिल जाएंगे चेहरे
उत्तर प्रदेश में मानसून के एक बार फिर कमजोर पड़ने से किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। दरअसल इन दिनों धान की फसल को पानी की बेहद जरूरत है। लेकिन, मानसून की वर्षा न होने से ऊंचे इलाकों में खेतों में पानी सूखने लगा है। ऐसी हालत में किसानों को मजबूरी में निजी संसाधनों का प्रयोग कर खेतों में पानी भरना पड़ रहा है। जिससे उनके खेती की लागत बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में तमाम किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए मानसूनी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अगले 24 से 48 घंटे में मौसम का क्या रुख रहने वाला है। अगर बारिश होती है तो यह धान की फसल और किसानों के लिए बेहद हितकारी साबित हो सकती है।
0 Comments