Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश || जानें क्या कहा

basti-news-congress-state-president-filled-enthusiasm-among-workers-basti
Basti News || बस्ती में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश || जानें क्या कहा

Basti News || उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बस्ती पहुंचे। यहां उन्होंने भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ताओं की संख्या देख उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए यह जगह छोटी पड़ जाएगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बस्ती में प्रथम आगमन पर जगह-जगह स्वागत और अभिनंदन किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं देश के संविधान को बचाने, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और कमजोर लोगों को न्याय दिलाने के लिये अपने जान की बाजी लगा देंगे, लेकिन पीछे नही हटेंगे।

बुल्डोजर एक्शन को भी लिया आड़े हाथ

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने योगी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई को लेकर जमकर हमला बोला। कहा कि बुलडोजर रूपी अहंकार के नीचे तमाम परिवारों की आवाज दब गई। जो न्याय की गुहार लगाते रहे लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा हम जेल में रहकर और अंग्रेजों से लोहा लेकर देश को आजाद कराने वाले लोग हैं। आज बस्ती को पता चल गया कि आने वाले दिनों में कांग्रेस के कार्यक्रमों के लिए प्रेक्षागृह बहुत छोटी जगह होगी।

जगह जगह हुआ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बस्ती आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जिला मुख्यालय पर उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई प्रेक्षागृह में कार्यकर्ताओं की बैठक की और साल 2027 के चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार रहने को कहा। इससे पूर्व हरैया, कप्तानगंज और फुटहिया चौराहे पर कांग्रेसियों ने उन्हें माला पहनाया और पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। बस्ती सदर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके डॉ. आलोक रंजन वर्मा ने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उनको फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments