Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त || जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों की छुट्टियां स्थगित || बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने का आदेश

basti-news-magistrate-appointed-immersion-durga-idols-basti-holidays-officers-appointed-as-zonal-sector-magistrates-postponed-order-not-leave-headquarters-without-permission
Basti News || बस्ती में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त || जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए अधिकारियों की छुट्टियां स्थगित || बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ने का आदेश

Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दुर्गा पूजा समारोह पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पण्डाल बनाकर दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। दुर्गा मूर्तियों की स्थापना के पश्चात बस्ती शहर में मेले का आयोजन होता है, जो विजयादशमी से लेकर पूर्णिमा तक चलता है। 

दुर्गा पूजा मेले में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के दूर-दराज से अधिकाधिक संख्या में लोगों की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए शहर में आना होता है। पूर्णिमा के दिन 17 व 18 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ होगा। इसे लेकर पूरे शहर क्षेत्र को सुविधा के दृष्टि से 6 जोन एवं 13 सेक्टरों में विभाजित कर त्यौहार को शान्ति एवं सुरक्षा के साथ संपन्न कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर कर ली गई है।

जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता की ओर से अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल चौहान को सम्पूर्ण कानून व्यवस्था का प्रभारी बनाया गया है। जिलाधिकारी की ओर से निर्देशित किया गया है कि सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट 17 व 18 अक्टूबर 2024 को अपने ड्यूटी स्थल पर उपस्थित होकर दुर्गा प्रतिमाओं के स्थापना स्थल से लेकर अमहट घाट पर विसर्जन के लिए मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक पुलिस अधीक्षक की ओर से तैनात पुलिस अधिकारियों व कार्मिकों से समन्वय स्थापित करते हुए जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी की ओर से बताया गया है कि जिन मजिस्ट्रेट की ड्यूटी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए लगाई गई है। उनके लिए दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन तक किसी तरह के अवकाश की स्वीकृति नहीं दी जाएगी। वह बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Post a Comment

0 Comments