![]() |
बस्ती का मौसम || बस्ती में इस दिन बारिश की संभावना || नवरात्र में मौसम ले सकता है करवट || जानें क्या मौसम अपडेट |
Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में इन दिनों दिन के समय तेज धूप खिल रही है। तो उसका असर सुबह और शाम में भी दिखने लगा है। उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को बेहाल करने लगी है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से संभावना व्यक्त की जा रही है कि शनिवार दोपहर बाद से आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा सकती है। यह क्रम 8 से 9 अक्टूबर तक बना रह सकता है। ऐसे में शारदीय नवरात्र में बारिश होने की संभावना भी बन रही है। लेकिन, अभी सटीक तौर पर कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगी। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि 8 और 9 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मौसम करवट ले सकता है।
बस्ती में इस दिन बारिश की संभावना
इन दिनों पड़ रही उमस भरी गर्मी के चलते एक बार फिर से लोग बारिश का इंतजार करने लगे हैं। लोगों को यह उम्मीद है कि अगर अगले 3 से 4 दिनों के दौरान या एक सप्ताह के दौरान बारिश हो जाती है। अगर ऐसा होता है तो मौसम और भी सुहाना हो जाएगा। इसका असर यह होगा कि तापमान में गिरावट होनी शुरू हो जाएगी। जो तापमान अभी 30 से 32 डिग्री अधिकतम रिकॉर्ड किया जा रहा है। वहीं तब यह तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच आ सकता है। ऐसी स्थिति में सुबह शाम की ठंड दस्तक दे सकती है। मौसम खुशनुमा हो सकता है। फिलहाल अभी यह देखने वाली बात होगी कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मौसम क्या रुख अख्तियार करता है।
किसानों को भी है बारिश का इंतजार
पिछले दिनों हुई बारिश ने किसानों को काफी राहत दी है। सितंबर के आखिरी दिनों में मानसून के यू टर्न लेने से हुई झमाझम बारिश से किसानों के धान के खेत को संजीवनी दे दी है। वहीं अब एक बार फिर से तेज धूप खिलने की वजह से धान के खेतों में सिंचाई करने की आवश्यकता महसूस होने लगी है। ऐसे में अधिकांश किसान एक बार फिर बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी आने वाले दिनों में बारिश होने की उनकी मुराद पूरी होती है कि नहीं। फिलहाल अभी तक जो स्थिति बन रही है उसके अनुसार 8 या 9 अक्टूबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।
0 Comments