Comments

6/recent/ticker-posts

Maharashtra And Jharkhand Elections 2024 || UP Bypolls Election 2024 || महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव व यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

maharashtra-jharkhand-elections-up-bypolls-election-2024-announcement-dates-assembly-elections-maharashtra-jharkhand-up-assembly-by-elections
Maharashtra And Jharkhand Elections 2024 || UP Bypolls Election 2024 || महाराष्ट्र व झारखंड में विधानसभा चुनाव व यूपी विधानसभा उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

Maharashtra And Jharkhand Assembly Elections 2024 || UP Bypolls Election 2024 || महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश की रिक्त 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission Of India) के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कर दिया। महाराष्ट्र में 288 सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को होगी। वहीं, यूपी में विधानसभा के उपचुनाव 13 नवंबर को होंगे। इसी दिन वायनाड लोकसभा सीट पर भी मतदान होगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। उत्तराखंड में उपचुनाव 20 नवंबर को मतगणना 23 नवंबर को होगी।

इसी के साथ ही महाराष्ट्र, झारखंड और उत्तर प्रदेश में सियासी पारा भी तेजी से चढ़ने लगा है। हरियाणा में मिली शानदार जीत से भाजपा में उत्साह चरम पर है। महाराष्ट्र में कांग्रेस की अगुवाई वाली महाविकास अघाड़ी व भाजपा की अगुवाई वाले महायुति के बीच लंबे समय से सियासी वार पलटवार किए जा रहे हैं। उधर, झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम (JMM), भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच मुकाबला होना तय माना जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी समीकरण पल पल बदल रहे हैं। फिलहाल, यहां उपचुनाव वाली सीटों पर भाजपा और समाजवादी के बीच मुकाबले तय माना जा रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024

कुल सीट: 288

कितने चरण में होगा चुनाव: एक

मतदान कब है: 20 नवंबर 2024

मतगणना कब होगी: 23 नवंबर 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024

कुल सीट: 81

कितने चरण में होगा चुनाव: दो

मतदान कब है: 13 व 20 नवंबर 2024

मतगणना कब होगी: 23 नवंबर 2024

इसे भी पढ़ें...

यूपी में बज गया उपचुनाव का बिगुल || जानें कब है यूपी में विधानसभा उपचुनाव || किन जिलों में किन सीटों पर होगा उपचुनाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव 2024

कुल सीट 10: सीसामऊ, कटेहरी, करहल, मिल्कीपुर (चुनाव की घोषणा नहीं), कुंदरकी, फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां, खैर और मीरापुर सीट

कितने चरण में होगा चुनाव: एक

मतदान कब होगा: 13 नवंबर 2024

मतगणना कब होगी: 23 नवंबर 2024

किस राजनीति दल के पास थी सीट

उत्तर प्रदेश की सीसामऊ (कानपुर), कटेहरी (अंबेडकर नगर), करहल (मैनपुरी), मिल्कीपुर (अयोध्या) और कुंदरकी (मुरादाबाद) सीट समाजवादी पार्टी के पास थी। फूलपुर (प्रयागराज), गाजियाबाद सदर (गाजियाबाद), मझवां (मिर्जापुर) और खैर (अलीगढ़) भारतीय जनता पार्टी के पास थी। जबकि मीरापुर (मुजफ्फरनगर) सीट भाजपा की सहयोगी रालोद के पास थी। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट का नाम भारत निर्वाचन आयोग की प्रेस रिलीज़ में नहीं है। बताया जा रहा है यहां गत विधानसभा चुनाव को लेकर एक मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते यहां उपचुनाव की घोषणा नहीं की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments