तैयार हो जाइए || यूपी में शुरू होने जा रही है कड़ाके की ठंड || अगले 24 घंटे में 2 से 4 डिग्री तापमान गिरने की संभावना

get-ready-severe-cold-going-start-up-temperature-likely-fall-by-2-4-degrees-next-24-hours
तैयार हो जाइए || यूपी में शुरू होने जा रही है कड़ाके की ठंड || अगले 24 घंटे में 2 से 4 डिग्री तापमान गिरने की संभावना

Up Weather Today || Lucknow News || उत्तर प्रदेश में मौजूदा समय में मौसम का मिजाज समझ से परे भले ही लग रहा हो, लेकिन अभी कुछ भी सटीक तौर पर धारणा बनाने की स्थिति नहीं बन रही है। हालांकि मौसम विज्ञानियों की ओर से इस बार यह आशंका जताई गई थी कि उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में विगत वर्षों की अपेक्षा ठंड का असर कम देखने को मिलेगा। लेकिन हाल के बीते कुछ घंटे में मौसम में आए परिवर्तन से यह संभावना बढ़ गई है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत समेत समूचे उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान दो से चार डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बन रही है। अगर ऐसा होता है तो आने वाले दो से चार दिनों में ही उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो जाएगा।

आमतौर पर दिसम्बर से शुरू होती है ठंड

दरअसल लोग सोचते हैं कि दीपावली बीतने के बाद ही कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी। लेकिन आमतौर पर ऐसा होता नहीं है। उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में यह देखने में आता रहा है कि ठंड का असर दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह से ही शुरू होता है। वहीं, 15 दिसंबर के बाद शीतलहर और तेज ठंड का दौर शुरू होता है। जो पूरे दिसंबर से लेकर जनवरी महीने तक चलता रहता है। आम लोगों का यह भी मानना होता है और मौसम के जानकार भी यह कहते हैं कि कड़ाके की ठंड का दौर 15 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी या अधिकतम 10 या 12 फरवरी तक ही देखने को मिलता है। इससे पहले ठंड दस्तक देने की भूमिका ही बनाता रहता है। ऐसे में अगर आप भी कड़ाके की ठंड का इंतजार कर रहे हैं, तो अब सतर्क हो जाने की जरूरत है। क्योंकि अगले एक सप्ताह के भीतर ही कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है।

कब पड़ेगी ठंड, क्या कहते हैं मौसम विज्ञानी

दिसंबर का पहला हफ्ता खत्म होने को है। हालांकि इस हफ्ते में मौसम में कुछ खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। अगले 2 से 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। लेकिन मौसम विभाग की ओर से यह बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले 24 से लेकर 48 घंटे के बाद मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इसके चलते उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। हालांकि उत्तर प्रदेश में अभी न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंचा है। ऐसे में अगर आने वाले दिनों में एक से दो डिग्री भी तापमान में गिरावट होती है, तो ठंड का दौर शुरू होते देर नहीं लगेगी। वहीं, मौसम विज्ञानियों की ओर से यह भी बताया गया है कि 7 दिसंबर से हिमालय क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ शुरू हो रहा है। यह 8 दिसंबर तक उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। जिसके चलते अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

Previous Post Next Post